राजस्थानी दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन सब हुए हैरान, मिनटों में महात्मा गांधी की गिना डाली खूबियां, Video
राजस्थानी दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी से सब हुए हैरान, मिनटों में महात्मा गांधी की गिना डाली खूबियां, Video
नई दिल्ली, 29 सितंबर: इंटरनेट के आने के बाद से दुनिया एक छोटे से मोबाइल में समा चुकी है। इसकी बदौलत गांव के कोने-अतरे में छिपी हुई प्रतिभा भी सबके सामने आई और खूब वाहवाही बटोरी। इंटरनेट पर ऐसे ही आम इंसान के वीडियो का भंडार है जिसमें लोगों को अलग-अलग हुनर नजर आता है। ऐसा ही एक राजस्थान की देसी दादी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हर कोई दंग रह गया है।

सिर पर पल्लू रखे हुए दादी अंग्रेजी में करती हैं गिटपिट
सोशल मीडिया पर ये वीडियो latayogesh79 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसमें सिर पर पल्लू रखे हुए दादी अंग्रेजी में गिटपिट कर रही हैं। जिसे सुनकर हर कोई अचंभित हैं।

देसी दादी ने महात्मा गांधी के गिनाई खूबियां
तीन दिन बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन है और इन दादी मां ने अंग्रेजी में एक साल लिए गांधी पर निबंध सुनाते हुए, उनकी कई खूबियां भी सुना डाली।

देसी दादी के नाम से पॉपुलर हो चुकी हैं
इंटरनेट पर इन देसी दादी के नाम से पॉपुलर हो चुकी इस बूढ़ी महिला ने बिना अटके ही फर्राटेदार अंग्रेजी में महात्मा गांधी की पूरी जीवनी सुनाई तो लोग सोच में पड़ गए।

महात्मा गांधी पर पूरा निबंध ही सुना डाला
वीडियो में बूढ़ी दादी सिर पर पल्लू रखे हुए नजर आ रही हैं उनसे वीडियो शूट करने वाले ने जब कहा कि महात्मा गांधी के बारे में कुछ बोलिए तो फटाकर से उन्होंने गांधी पर पूरा निबंध ही सुना डाला।
जानें कौन हैं ये दादी
हालांकि ये महिला कौन है इसका खुलासा नहीं किया गया है लकिन इनके पहनावा राजस्थानी ग्रामीण महिलाओं जैसा है इस लिए अनुमान है कि ये किसी गांव की महिला हैं क्योंकि जो उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी है उसमें उनकी राजस्थानी टोन की झलक नजर आ रही है।दादी की फर्राटदार अंग्रेजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये दादी पढ़ी लिखी नहीं होने के बावजूद इतनी बढि़या अंग्रेजी बोलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications