VIDEO: खुशी से नाचते डिलीवर मैन का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा इसे मिलना चाहिए Christmas बोनस

अमेरिका। Delivery Man Dance Video: इस समय सोशल मीडिया पर डांस करते हुए डिलीवरी मैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है। ये शख्स किसी के घर खाना डिलीवर करने पहुंचा था, जिसके बाद वो बाहर निकलते हुए खुशी से डांस करने लगा। इस वीडियो को ट्विटर पर क्लॉडियस नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

वीडियो में डांस करता है डिलीवरी मैन

वीडियो में डांस करता है डिलीवरी मैन

इस वीडियो के शुरुआत में एक डिलीवरी मैन डांस करते हुए अपने ट्रक से उतरता है और फिर घर की ओर बढ़ता है। इसके कुछ सेकेंड के बाद ही वो घर के सामने खड़े होकर डांस करने लगता है। डांस करने के बाद वो वापस अपने ट्रक में बैठकर चला जाता है। लोग डिलीवरी मैन की डांस स्किल को देखकर हैरान हैं, जो एक से एक स्टेप करते हुए जमीन पर स्पिल करता है। वह फिर जाते हुए भी कुछ और स्टेप्स करता है और अपने ट्रक में जाकर बैठ जाता है।

क्रिसमस बोनस देने की उठी मांग

क्रिसमस बोनस देने की उठी मांग

ट्विटर यूजर क्लॉडियस ने इस वीडियो को लेकर जानकारी दी है कि डिलीवरी मैन ने उसकी (क्लॉडियस) मां को पैकेज डिलीवर किया था। वह इस उम्मीद के साथ वीडियो को पोस्ट कर रहा है कि वह इस शख्स को ढूंढ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस डिलीवरी मैन को क्रिसमस बोनस मिलना चाहिए। क्लॉडियस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'क्या कोई मुझे इस शख्स को ढूंढने में मदद कर सकता है, जिसने मेरी मां को प्रोविडेंस में पैकेज डिलीवर किया है, यह क्रिसमस बोनस डिजर्व करता है।'

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर यूजर ने अपडेट देते हुए कहा कि उसने इस शख्स का पता लगा लिया है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से ही ये तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अभी तक 54.3 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो 9.8 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं वीडियो को अभी तक 626.7 हजार लोगों ने देख भी लिया है। लोग इस डिलीवरी मैन की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो देखकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

जब घायल हुआ King Cobra सांप, ITBP के जवानों ने ऐसे बचाई जान, देखिए Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+