'मत जाओ प्लीज...' डिलीवरी देने पहुंची महिला, अचानक चाकू दिखाने लगा कस्टमर, जैसे-तैसे बची जान

डिलीवरी करने शख्स के घर पहुंची महिला के साथ जो हुआ, वो डरावना वाकया खुद महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

इतनी बड़ी दुनिया है तो जाहिर सी बात है कि इसमें लोग भी अलग-अलग तरह के होंगे। कुछ अजीबोगरीब लोगों से अकसर आपका भी पाला पड़ा होगा, जिनसे जान छुड़ाना मुश्किल हो गया होगा। और जब जान छूटी होगी तो आपके मुंह से यही निकला होगा- 'जान बची तो लाखों पाये।' कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ भी हु्आ, जो पहुंची तो एक शख्स को डिलीवरी देने गई, लेकिन जब वहां पहुंची तो उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अब महिला ने अपने साथ हुए ऐसे डरावने वाकये को टिकटॉक पर शेयर किया है, जिसपर लोग भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

महिला ने शेयर किया डरावना वाकया

महिला ने शेयर किया डरावना वाकया

डिलीवरी करने वाली महिला का दावा है कि एक शख्स ने किसी प्रॉडक्ट की शिकायत दर्ज करवाई और जब महिला वहां पहुंची तो शख्स ने चाकू दिखाकर महिला को वहां से ना जाने के लिए कहा। महिला ने इस डरावने वाकये को टिकटॉक पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

कस्टमर ने की शिकायत

कस्टमर ने की शिकायत

कहानी शुरू होती है शख्स के अपने ऑर्डर को लेकर शिकायत दर्ज करवाने के बाद से। दरअसल, एक शख्स ने अपने 'वेंडी' के ऑर्डर को लेकर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि इसमें कुछ प्रॉब्लम है। कंपनी में काम करने वाली महिला बताती हैं कि शख्स ने उन्हें फोन कर अपनी परेशानी बताई और 'हैंड इट ऑफ टू मी' ऑप्शन सिलेक्ट किया।

ऑर्डर लेने पहुंची महिला और फिर....

ऑर्डर लेने पहुंची महिला और फिर....

इसके बाद महिला को खुद उस ऑर्डर की क्वेरी लेने के लिए कस्टमर के पास जाना पड़ा। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो बेहद ही डरा देने वाला था। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, महिला जैसे ही शख्स के पास पहुंची तो शख्स अजीब बिहेव करने लगा और महिला से कहने लगा कि मेरे कोई भी दोस्त नहीं हैं और मैं सिर्फ किसी के साथ रहना चाहता हूं।

बहुत डर गई थी महिला

बहुत डर गई थी महिला

DoorDash में काम करने वाली महिला ने कहा कि ये सुनकर मैंने सोचा कि डोरडैश भाड़ में जाए। मैं अब जाना ही नहीं चाहती वहां। मैं कांपने लगी थी। ये सब बातें ऑनलाइन स्टार ने वीडियो में अपने फैंस के साथ साझा कीं।

'मुझसे डरने की जरूरत नहीं है'

'मुझसे डरने की जरूरत नहीं है'

कस्टमर के घर पहुंचने पर महिला ने देखा कि वो बाहर खड़ा है। खतरा महसूस करते हुए महिला ने शख्स के घर के अंदर घुसने की बजाय उसको अपनी कार के पास आने के लिए कहा। इसके बाद उस शख्स ने कहा कि आपको मुझसे डरने की जरूरत नहीं है। और फिर देखते ही देखते उसने चाकू निकाल लिया।

'वो खड़ा बस हंस रहा था'

'वो खड़ा बस हंस रहा था'

महिला ने आगे बताया कि वो वहां खड़ा हंस रहा था और यहां मेरी हालत खराब हुए जा रही थी। मैं मन ही मन सोच रही थी कि ये क्या बकवास है। इसके बाद डरी हुई महिला ने अपनी कार बैक की और ऑर्डर को खिड़की से बाहर फेंक दिया।

'बार-बार वापस आने के लिए कह रहा था'

'बार-बार वापस आने के लिए कह रहा था'

महिला ने ये भी बताया कि वो आदमी उसे बार-बार वापस आने के लिए कहे जा रहा था। महिला ने कहा कि उस वक्त मुझे किसी भी चीज की परवाह नहीं थी। मैं बस वहां से दूर जाना चाहती थी।

महिला ने लड़कियों को दी खास सलाह

महिला ने लड़कियों को दी खास सलाह

ऐसी अन्य घटनाओं के बारे में भी बताते हुए महिला ने वीडियो में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। महिला का कहना है कि बस सावधान रहें। इस महिला ने अन्य लड़कियों को भी सलाह देते हुए कहा कि एक लड़की के लिए रात के समय डोरडैशिंग करना बिल्कुल भी स्मार्ट आइडिया नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+