Delhi Rain पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, लोग बोले- 'दुकानदार कूलर बेचे या छतरी'
Delhi NCR rains: दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बेमौसम बारिश क्या हुई, मीम्स की भी बरसात होने लगी। आईएमडी ने मौसम को लेकर अपेडट जारी किया है।

Delhi Rain: नोएडा हो दिल्ली हो या फिर गाजियाबाद... एनसीआर की हर जगह तापमान में गिरावट आई है। इस बीच जैसे ही बेमौसम बरसात होनी शुरू हुई, सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बरसात होने लगी।
दिल्ली में सुबह से बारिश
आज सुबह से ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। IMD ने भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
मीम्स की आई बाढ़
आमतौर पर मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने लगती है। ऐसे में जिस महीने गर्मियां होती हैं, उस महीने बारिश देखकर लोग काफी हैरान भी हैं। इस बीच ट्विटर पर मानो मीम्स की बाढ़ ही आ गई। एक यूजर ने आमिर खान की लगान फिल्म के सीन का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली में बड़े अरसे बाद बारिश हुई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
एक और यूजर ने एक फनी मीम्स शेयर करते हुए कहा कि दो मिनट का मौन उन सभी लोगों के लिए जो आज ऑफिस से काम कर रहे हैं।
वहीं एक यूजर ने मीम्स शेयर करते हुए कहा कि व्यापारी भी परेशान है कि कूलर बेचे या फिर छतरी।
बताते चलें कि 1 मई से लेकर 4 मई तक राजधानी समेत देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अचानक तापमान में आई गिरावट के बाद लोग काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने तेज हवाओं के आसार भी जताए हैं।
केदारनाथ में बर्फबारी
बात केदारनाथ धाम की करें, तो यहां 3 मई तक भारी बर्फबारी के चलते यात्रा रोक दी गई है। बेमौसम की बरसात ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र केरल और यूपी समेत कई राज्यो में हाल-बेहाल कर दिए हैं। कई राज्यों में मौसम विभाग ने ओला गिरने की भी संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications