दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ बवाल! अचानक शख्स ने यात्री पर की चप्पलों की बरसात, सामने आया Video
Delhi metro Video: दिल्ली मेट्रो में आएदिन कई वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार ये वीडियो हैरान कर देने वाले होते हैं, जिनपर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। हाल ही में ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स ने साथी यात्री पर चप्पलों की बारिश कर दी।
वीडियो की शुरुआत में दो लोगों को खड़े देखा जा सकता है। एक नीचे झुकता है और अपनी चप्पल उतारता है। साथी यात्री को समझ में नहीं आता कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहा है। इसके बाद शख्स अपनी चप्पल से साथी यात्री की कनपटी पर दे मारता है। वो काफी जोर से साथी को मारता है।

दूसरा यात्री गुस्से में आकर शख्स को थप्पड़ जड़ देता है। दोनों के बीच काफी हाथापाई होती है। हालांकि फिर भी दूसरा शख्स इस लड़ाई से बचने की पुरजोर कोशिश करता हुआ भी नजर आता है। मगर चप्पल मारने वाला शख्स अपनी हरकत से बाज नहीं आता और पता नहीं दूसरे पर किसी बात का गुस्सा निकालने के लिए गुस्से से उसकी ओर बढ़ने लगता है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।












Click it and Unblock the Notifications