एक हाथ में चप्पल दूसरे में बोतल... दिल्ली मेट्रो में एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ गई दो लड़कियां, VIDEO

Fight in Delhi metro: वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, जिसमें दो महिलाएं आपस में चप्पल लिए लड़ रही हैं। देखते ही देखते ये कोल्ड वॉर हाथापाई में बदलने लगती है।

Delhi Metro

Woman fight in Delhi metro: बीते कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो से ऐसे-ऐसे वीडियोज सामने आए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी समय तक दिल्ली मेट्रो ही ट्रेंड करने लगा। कभी बिकिनी गर्ल तो कभी स्कर्ट बॉयज। अब हाल ही में एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें दो महिलाएं जबरदस्त फाइट करती दिख रही हैं।

Recommended Video

    एक हाथ में चप्पल दूसरे में बोतल... दिल्ली मेट्रो में एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ गई दो लड़कियां

    बिकिनी गर्ल और तमाम डांस वीडियोज के बाद अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चप्पलें लेकर महिलाएं एक दूसरे से लड़ती नजर आ रही हैं। (वीडियो-नीचे)

    दिल्ली मेट्रो को युद्ध के मैदान में तब्दील होने में जरा सा भी वक्त नहीं लगा, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। सबसे पहले ये आपस में बहस कर रही होती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला ने हाथ में चप्पल पकड़ी हुई है। वहीं दूसरी महिला के हाथ में स्टील की एक बोतल है। साथ वाली महिलाओं के लाख मना करने के बावजूद ये दोनों सुनने का नाम नहीं ले रही थीं।

    इसके बाद एक महिला दूसरी को गाली देती है तो वो बोतल से उसपर पानी फेंक देती है। वीडियो को ट्विटर पर दीपिका भारद्वाज नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। कई लोग इसे बेहद ही बुरा तो कई फनी बता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस तरह लड़ाई करने वालों को तो दिल्ली मेट्रो में बैन ही कर देना चाहिए। वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

    देखें मेट्रो में लड़ाई का वीडियो...

    बताते चलें कि इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था, जिसमें दो महिलाएँ आपस में लड़ रही थीं। अगल-बगल वाली सीट पर बैठी ये महिलाएं एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां दे रही थीं। वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हुआ और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी देने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+