'कबसे बर्दाश्त कर रही हूं...' दिल्ली मेट्रो में दो औरतों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, होने लगी हाथापाई और फिर...
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ बवाल हो ही जाता है। जाहिर सी बात है, जिस मेट्रो से लाखों लोग एक दिन में सफर करते हों, वहां कुछ न कुछ होना तो तय ही है। बीते कुछ महीनों से मेट्रो से रील्स और अजीबोगरीब वीडियोज सामने आते रहे हैं। ये सब बंद हुआ तो लड़ाई झगड़ों के मामले सामने आने लगे। अब हाल ही में ऐसा ही एक क्लिप सामने आया है।
इस क्लिप में देखाजा सकता है कि मेट्रो में सारे लोग खड़े हो रखे हैं। तभी आमने सामने खड़ी दो महिलाओं में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है। ये बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। हाथापाई भी ऐसी कि आसपास के लोग भी सन्न रह गए।

(Photo Credit: Leonardo AI)
सामने खड़े कुछ लोगों ने इस लड़ाई को रोकने की पूरी कोशिश की, मगर कोई कामयाब नहीं हो सका। दोनों महिलाएं एक दूसरे से लगातार बहस किये जा रही थीं। तभी एक महिला दूसरी पर हाथ चलाने लगती है। ये देख दूसरी महिला भी चुप नहीं रहती और वो भी हाथ छोड़ने लगती है।
ऐसा देख आसपास खड़े कुछ लोग कहते हैं कि हाथापाई मत करो। मगर महिला कहां सुनने वाली थी। लड़ाई की शुरुआत एक महिला से होती है, जो कहती है कि मैं कबसे बर्दाश्त कर रही हूं। बता तू ये क्या मेरे सिर पर रखेगी। हालांकि यहां किस बारे में बात हो रही है ये स्पष्ट नहीं है क्योंकि वीडियो थोड़ी देर से ही शुरू होता है।
इसके बाद महिला उस दूसरी महिला को कहती है शर्म नहीं आ रही है क्या तुझे? तो वो बोल पड़ती है कि हां नहीं आ रही है। महिला कहती है कि इतनी भर की है नहीं और मेरेसे भिड़ेगी। इसके बाद वो दूसरी वाली कहती है कि तू नहीं है इत्ती भर की।
इसके बाद देखते ही देखते दूसरी महिला उसे थप्पड़ मार देती है। तो वो बोल पड़ती है कि मार कैसे दिया तूने। इसके बाद दोनों की लड़ाई के साथ ही ये क्लिप भी खत्म हो जाता है। हालांकि, लड़ाई शुरू होने की वजह क्या थी, ये बात साफ नहीं है मगर ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications