रोहिणी सेक्टर 18 के बाद 'चेतन का घर...' दिल्ली मेट्रो का लोकेशन मैप हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट
बीते कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब कारनामों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। चाहे बात पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यूं बिकिनी पहनकर आने की हो या फिर डांस करने की, कई वीडियोज मेट्रो के वायरल हुए हैं। अब हाल ही में दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है।
कांवड़ियों का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो जबरदस्त तरीके से ट्रेंड करने लगा। इस बीच एक और फोटो खूब चर्चा में है, जिसमें मेट्रो में लगे मैप में किसी ने चेतन का घर नाम का एक कार्ड चिपकाया हुआ है।

वायरल फोटो में दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन वाले मैप पर किसी ने लोकेशन के आगे चेतन का घर नाम का एक स्टीकर चिपकाया हुआ है। ट्विटर पर किसी ने ये फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, और अब चेतन का घर फाइनली डीएमआरसी की प्रॉपर्टी बन गया है। बहुत बढ़िया चेतन।
यूजर ने इस पोस्ट पर चेतन भगत को टैग कर डाला। देखते ही देखते ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। एक यूजर ने कहा कि मुझे भी जाना है चेतन के घर। एक और यूजर को ये सब देखकर गुस्सा आ गया और वो दिल्ली मेट्रो को खरीदने की बात करने लगा। यूजर ने कहा कि क्या कोई ऐसा रास्ता है, जिससे मैं दिल्ली मेट्रो में एक घर खरीद सकूं?
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है कि जब किसी ने मैप पर ऐसा कोई फोटो चिपकाया हो। इससे पहले भी एक ऐसा ही फोटो वायरल हुआ था, जिसपर लिखा था कि उसकी यादों से दूर। ये भी दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर लिखा हुआ दिखा, जिसकी फोटो जमकर वायरल हुई।












Click it and Unblock the Notifications