Delhi Metro में लड़के की अश्लील हरकत पर भड़क उठीं स्वाति मालीवाल, पुलिस को जारी किया नोटिस
Swati Maliwal tweet on Delhi Metro boy: हाल ही में दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें कर रहे शख्स का वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान सामने आया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Delhi Metro Viral Boy: हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक शख्स की घिनौनी हरकत के वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। कपल के बगल में बैठा शख्स अश्लील हरकत कर रहा था।
लड़की की हरकत पर हैरान लोग
देखते ही देखते शख्स की इस अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग इसपर हैरत भरे रिएक्शन भी देने लगे। अब इस पूरे मामले पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Came across a viral video where a man can be seen shamelessly masturbating in Delhi Metro. It is absolutely disgusting and sickening. I am issuing a notice to Delhi Police and Delhi Metro to ensure strictest possible action against this shameful act.
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 28, 2023
लड़के ने की घिनौनी हरकत
वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से मास्टरबेट करता दिख रहा है। ये बहुत ही घिनौना है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी करती हूं।
अश्लील हरकत का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा था। लड़के के बगल में ही एक कपल बैठा हुआ था जो उसे देखने के बाद शर्मसार होकर वहां से उठ खड़ा हुआ। अश्लील हरकत करने वाले लड़के का वीडियो मेट्रो में ही बैठे एक दूसरे शख्स ने बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
प्रशासन ने जारी की थी एडवाइजरी
कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग आजकल मेट्रो में शर्मनाक हरकतें करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों रिदम चन्ना नाम की एक बिकिनी गर्ल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। लड़की की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं। इसके बाद लोग शिकायत करने लगे कि इन सब मामलों पर दिल्ली पुलिस या फिर मेट्रो प्रशासन क्यों कार्रवाई नहीं करता। हालांकि, प्रशासन ने इस मामले पर एक एडवाइजरी जरूर जारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications