पहले 'उर्फी ड्रेस' और फिर भीड़ के बीच KISS, अब भरी मेट्रो में लड़के ने कर डाली अश्लील हरकत

Delhi Mtero Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का लोगों के सामने शर्मनाक हरकत करता दिख रहा है। लड़के का वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

Delhi Metro

Delhi Metro: बीते दिनों आजादी के नाम पर लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करते दिख रहे हैं। कभी भरी मेट्रो में किस करना, तो कभी अजीबोगरीब कपड़े पहनकर आ जाना। शायद लोग फैशन और अश्लीलता में फर्क करना ही भूल चुके हैं।

बिकनी गर्ल की थी चर्चा
कुछ समय पहले दिल्ली की वायरल मेट्रो गर्ल तो आपको याद ही होगी। रिदम चन्ना नाम की लड़की जब मेट्रो में बिकिनी पहनकर पहुंची, तो लोग हैरान हो गए। कुछ ने शर्म से सिर झुका लिया, तो कोई वहां से उठकर दूसरी जगह चल दिया। अब इस बिकिनी गर्ल के बाद एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर डालीं।

लड़के ने की अश्लील हरकत
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मास्टरबेट करता दिख रहा है। लड़के को देखने के बाद लोग हैरान रह गए और उसके पास से इधर-उधर जाने लगे। सामने बैठे किसी शख्स ने ये वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। और अब इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं।

बगल में बैठे कपल को आई शर्म
हैरत भरी बात है कि मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए डीएमआरसी कोई एक्शन नहीं ले रहा है। आएदिन आ रहे इस तरह के वीडियोज के खिलाफ एक्शन ना लेना ही इस तरह के लोगों के साहस को बढ़ा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस युवक के बगल में एक युवक और एक युवती बैठे हुए हैं लेकिन जैसे ही वे अश्लील हरकत करते हुए युवक को देखते हैं, वे वहां से निकल जाते हैं।

शर्मसार हुए लोग
युवक ऐसी हरकत करके मेट्रो में बैठे और लोगों को भी शर्मसार कर रहा है। आए दिन आ रहे इस तरह के वीडियोज से डीएमआरसी भी काफी परेशान है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो में यात्रा करते हुए लोग जिम्मेदार रहें। डीएमआरसी ने यात्रियों के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+