कांवड़ियों के बाद अब दिल्ली मेट्रो में लड़कियों ने किया पोल डांस, स्कर्ट में दिखाए जलवे तो बौखलाए लोग

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रील्स और अजीबोगरीब हरकतें करने का अड्डा सा बन गया है। डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस की लाख चेतावनियों के बावजूद भी लगता है लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

रील्स बनाने वाले लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी वजह से मेट्रो में सफर कर रहे अन्य यात्रियों को कितनी असुविधा हो सकती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

Delhi metro

वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे कैप्शन दिया गया है कि पॉर्न, डांसिंग, किसिंग, फाइटिंग के बाद अब दिल्ली मेट्रो में लेटेस्ट पोल डांस। वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो के अंदर थिरकती दिख रही हैं।

फाइन लगाए डीएमआरसी
पहले एक लड़की डांस स्टेप्स करती हैं तो फिर दूसरी पीछे से आ जाती है। दोनों ही पोल को पकड़कर डांस दिखाने लगती हैं। पास बैठे यात्री इस बात से कितने परेशान हैं, ये बात साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने डीएमआरसी से एक्स्ट्रा फाइन लगाने की अपील की है तो दूसरे ने कहा कि दिल्ली मेट्रो को इसपर सख्त एक्शन लेना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो...

क्या बोले यूजर्स?
एक और यूजर ने कहा कि मैं कहूंगी कि मुंबई मेट्रो, जहां बॉलीवुड और ग्लैम है, वहां की पब्लिक यहां के लोगों से कई गुना ज्यादा अच्छा बिहेव करती है। एक ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ये क्या-क्या देखने को मिल रहा है। एक ने कहा कि बताओ लोग पैसे लुटाते हैं ये सब देखने के लिए और आजकल सब फ्री में मिल रहा है।

कांवड़ियों का वीडियो हुआ वायरल
बताते चलें कि इससे पहले हाल ही में कांवड़ियों के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे दिल्ली मेट्रो में डांस कर रहे थे। इस वीडियो को एक शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद काफी बवाल मचने लगा। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन देने लगे। कई लोगों ने मेट्रो में इस तरह की हरकतें किए जाने पर काफी रोष जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+