गलत तरीके से काटे महिला मॉडल के बाल, अब 5 स्टार होटल के सैलून को देना होगा 2 करोड़ का हर्जाना
2 crore penalty for bad haircut: दिल्ली के एक फाइवस्टार होटल को एक महिला मॉडल को मुआवजे की राशि के तहत 2 करोड़ रुपये और ब्याज का राशि भी देनी होगी। महिला ने खराब बाल कटवाने को लेकर 2018 में मामला दर्ज करवाया था।

Model gets 2 crore compensation: दिल्ली के एक फाइवस्टार होटल पर महिला ने उस वक्त 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया, जब महिला का गलत हेयर कट हो गया। पेशे से मॉडल इस महिला ने सैलून पर बाल बिगाड़ने का आरोप लगाया था।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
मामले में लंबी कानूनी लड़ाई चलने के बाद आखिरकार ये सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इसके बाद अदालत के आदेश पर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मामले में अपना फैसला बरकरार रखा और अब हाल ही में कोर्ट को तगड़े जुर्माने का आदेश दिया गया है।
देने होंगे 2 करोड़ रुपये
एनसीडीआरसी के आदेश के मुताबिक, अब होटल को महिला मॉडल को कोर्ट को 2 करोड़ रुपये का हर्जाना 9 फीसदी ब्याज के साथ देना होगा। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में आशना रॉय नाम की एक मॉडल ने एक फाइवस्टार होटल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मॉडल का करियर हुआ खराब
मॉडल का कहना है कि उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट को खास तरह से बाल काटने को कहा था। लेकिन उसने मॉडल के बाल छोटे काट दिए। बाल इतने छोटे कट गए कि महिला के कंधे तक भी नहीं पहुंच रहे थे। बालों के खराब कटने का असर मॉडल के करियर तक पर हुआ।
सैलून ने दिया था ऑफर
इसके बाद कंपंसेट करने के लिए होटल ने महिला को मुफ्त हेयर ट्रीटमेंट ऑफर किया। लेकिन ट्रीटमेंट से उनके बाल और भी ज्यादा खराब हो गए। मॉडल के स्कैल्प में खुजली और जलन होने लगी। महिला ने इसके बाद होटल के कर्मचारियों से लेकर आईटीसी ग्रुप के मैनेजर से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने उत्पीड़न, अपमान और मानसिक आघात पहुंचाने के लिए लिखित माफी के साथ 3 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।
पैसे के भुगतान का आदेश
एनसीडीआरसी ने साल 2021 में 2 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए होटल को लापरवाही और मॉडलिंग के करियर को बर्बाद करने का दोषी ठहराया। इसके बाद होटल ने उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसने साल 2023 में लापरवाही के एनडीसीआरसी की फाइंडिंग्स को जारी रखा। फिर 25 अप्रैल को एनसीडीआरसी ने 2 करोड़ रुपये के अपने जुर्माने की फिर से पुष्टि की और साल 2018 से लेकर 2023 तक मॉडल को नौ प्रतिशत के ब्याज के साथ इस पैसे के भुगतान का निर्देश दिया।
क्या बोली महिला?
महिला ने अपने आवेदन में कहा था कि एक कंपनी को इंटरव्यू देने से पहले वो सैलून गई थीं। जॉब में सिलेक्शन होने पर उसका सालाना पैकेज 1 करोड़ रुपये होता। महिला ने इस बात के सबूत भी पेश किए। इसके बाद महिला ने दावा किया कि बालों के प्रोडक्ट्स से संबंधित कैंपेन की भी उन्हें पेशकश की जा रही थी। ऐसे में मॉडलिंग करियर में भी उसे नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications