Watch:आपस में लड़ रहे दो हिरणों की सींग फंसी, तभी वहां पहुंचा तेंदुआ और हुआ ये अंजाम
नई दिल्ली, 3 मार्च: बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि आपस में कभी भी नहीं लड़ना चाहिए, वरना कोई तीसरा शख्स आपकी लड़ाई का फायदा उठा सकता है। ये बात इंसानों के साथ जानवरों पर भी फिट बैठती है। अब एक आईपीएस अधिकारी ने इससे जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

जंगल में लड़ रहे थे हिरण
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जंगल में दो हिरण लड़ रहे होते हैं। तभी वहां पर एक शिकारी तेंदुआ पहुंचता है। आमतौर पर हिरण फुर्तीले जानवर होते हैं, जो खतरे को देखते ही भाग खड़े होते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा पड़ गया। दोनों हिरण आपस में लड़ते रहे और एक-दूसरे पर सींग से जमकर वार किया।

बाकी के हिरण दूर भागे
वहां पर मौजूद दूसरे हिरणों ने तो तेंदुए को देखकर उस जगह से दूरी बना ली, लेकिन दोनों हिरण एक दूसरे से भीड़ते रहे। तेंदुआ समझ गया था कि उसको शिकार का इससे अच्छा मौका दोबारा नहीं मिलने वाला। इस वजह से वो बिना वक्त गंवाए दोनों के पास पहुंचा। कई बार उसने वार करने की कोशिश की, लेकिन हिरण आपस में उलझे रहे। इसके बाद तेंदुए ने भी उन पर धावा बोला। आखिर में क्या हुआ वीडियो में ये तो नहीं दिखाया गया, लेकिन इसके जरिए सभी को आपस में ना लड़ने की सलाह दी गई।

आईपीएस ने लिखी ये बात
आईपीएस दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हुआ। उन्होंने इसके साथ लिखा कि आपसी लड़ाई में हिरणों के सींग उलझ गई। मौके का फायदा उठाकर तेंदुआ उनपर हमला करने आ पहुंचा। दुनिया भी ऐसी ही है, आपसी लड़ाई में फायदा कोई और उठा ले जाता है। इस पोस्ट पर मुकेश नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि बचपन मे ही स्कूलों में पढ़ाया जाता है कि दो बिल्लियों की लड़ाई में हमेशा बन्दर फायदा उठा लेता है, लेकिन हम लोग सीखते ही नहीं सबक। ऐसा आज तक होता आ रहा है, दो भाइयों की लड़ाई हो या दो देशों की लड़ाई फायदा तीसरा उठा ले जाता है।












Click it and Unblock the Notifications