रोमानिया में दादी के भूत ने भेजी सेल्फी

जी हां। रोमानिया में एक महिला की दादी ने मरने के बाद अपनी सेल्फी भेजी है। हालांकि कि सेल्फी में दादी की शक्ल साफ नहीं है और काफी डरावना दिख रहा है, लेकिन महिला का दावा है कि यह उसकी दादी की ही सेल्फी है।
यह खबर कुछ देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। महिला के दावे के बाद दक्षिमी रोमानिया के एक चर्च के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया है। लोग इस घटना से जुड़े रहस्य को जानने के लिए बेकरार हैं।
गीना मिहाई नाम की इस महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपना फोन स्विच ऑन किया तो अपनी दादी का चेहरा देख कर काफी डर गईं थीं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दादी की गर्दन पर सांप लपटी हुई हो और यह तस्वीर कहीं होल से ली गई है।
मिहाई का मानना है कि उनकी दादी कष्ट में हैं और उनसे संपर्क करके मदद मांग रही हैं। वहीं, मिहाई को एक फॉर्च्यून टेलर ने बताया था कि उनकी दादी को दूसरी दुनिया में अपने कर्मों के लिए सजा दी जा रही है। मिहाई ने बताया, 'मैंने ये तस्वीर उसी फॉर्च्यून टेलर को दिखाई जिसने कहा था कि मेरी दादी को उन्हीं की गलतियों की वजह से दूसरी दुनिया में सजा दी जा रही है। उनके गले में पड़ा सांप इस बात को दर्शाता है कि उन्हें अपने ही कुछ पापों के लिए सजा मिल रही हैं।'
फिलहाल, मिहाई और उनका परिवार चर्च में अपनी दादी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications