फेसबुक पर हो रही डेन्जरस मैरेज, मौत को भी न्यौता

बेंगलुरु। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक डेंजरस मैरेज होने जा रही है। जिसके इंविटेशन कार्ड छप चुके हैं और इसमें मौत को न्योता भेजा गया है। चौंकिये नहीं यह खबर आपको भी सावधान करने के लिये है, क्योंकि जिस शादी की बात यहां पर हो रही है, हो सकता है उसका इनविटेशन कार्ड आपके इनबॉक्स में पहुंच चुका हो।

इनविटेशन कार्ड पर सबसे ऊपर लिखा है- "खतरनाक विवाह-मासूम बाराती"। इस कार्ड पर कलश उलटे बने हुए हैं।

कार्ड पर मंत्र- "अमंगलम् गुटख खाद्यम धूम्रपानम! अमंगलम् सर्वव्यसनम्"
कराये वासते बीडी, करमध्ये चुरूटम करमूले स्थ‍िति गुटखा प्रभाते कर दर्शनम!

खैर आप समझ गये होंगे कि हम किस कार्ड की बात कर रहे हैं। यह असल में फेसबुक पर सबसे ज्यादा शेयर किया जाने वाला शादी का कार्ड है, जो गुटखा, तम्बाकू, धूम्रपान छोड़ने की नसीहत दे रहा है।

इसमें सौभाग्यवती की जगह दुर्भाग्यवती- बीडी कुमारी उर्फ सिगरेट देवी का विवाह मतात्मा- कैंसर कुमार उर्फ लाइलाज बाबू से कराया जा रहा है। इसमें विवाह स्थल श्यमशान घाट मैरेज होम दिया गया है। विनीत में बलगम कुमार, कब्जी देवी, दर्शनाभिलाष‍ियों में सेठ दम्मादास, टीबी बाई, खांसी बाई, आदि हैं।

खैर इस चौंकाने वाली हेडिंग से हम सिर्फ आपका ध्यान इस कार्ड की ओर खींचना चाहते थे और यह आग्रह करना चाहते थे कि यदि आप भी तंबाकू का सेवन करते हैं तो उसे आज ही छोड़ दें।

यह है वो फेसबुक पोस्ट जो तंबाकू उत्पादों के ख‍िलापफ अभ‍ियान चला रहा है।

Post by Rajeev Saxena.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+