कंकाल पर शराब डालकर डांस! अपने ही खा जाते डेड बॉडी, अंतिम संस्कार की रोंगटे खड़े कर देने वाली परंपराएं

नई दिल्ली, 10 सितंबर। दुनिया में शादी विवाह, या फिर अन्य उत्सवों की अलग- अलग परंपराएं हैं। लेकिन अंतिम संस्कार की कई ऐसी अनसुनी प्रथा है, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया के कई देशों में अपनी अलग- मान्यताओं के चलते कुछ ऐसे अंतिम संस्कार हैं, जिन पर कई बार सवाल भी खड़े हुए लेकिन ये प्रथा अब भी जारी है।

दक्षिणी मेक्सिको में घर में दफनाए जाते हैं शव

दक्षिणी मेक्सिको में घर में दफनाए जाते हैं शव

दक्षिणी मेक्सिको के मायन ये मान्यता है कि लोग मरने के बाद भी अपने परिजनों के साथ ही रहते हैं। ऐसे में शव को बाहर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की जरूरत नहीं होती। यहां मौत के बाद भी मृतक की आत्मा परिजनों के साथ रहे इसके लिए मायन में शवों को घर में ही दफनाने की परंपरा है। इसका कारण यहां की गरीबी भी मानी जाती है। क्योंकि मायन में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास बाहर ले जाकर अंतिम संस्कार करने के पैसे तक नहीं होते।

फिलीपींस, चीन में चट्टान से लटकाते हैं शव

फिलीपींस, चीन में चट्टान से लटकाते हैं शव

विश्व के तमाम देशों की तुलना में अंतिम सस्कार की भारत में मौजूद प्रथा सबसे अच्छी है। वहीं कुछ ऐसे देश हैं, जहां मृत्य के बाद शवों को कुछ इस तरह अंतिम संस्कार किया जाता है, जो सुनकर अजीब लगता है। चीन और फिलीपींस बात करें तो यहां शव को ऊंचाई से लटका दिया जाता है। यहां मान्यता है कि ऐसा करने से मृत व्यक्ति की आत्‍मा सीधे स्‍वर्ग चली जाएगी। इस मान्यता के चलते यहां शव को ताबूत में रखकर ऊंची चट्टानों से लटकाए जाते हैं।

7 साल में एक बार कंकाल के साथ डांस!

7 साल में एक बार कंकाल के साथ डांस!

दक्षिण कोरिया में मृत व्यक्ति के कंकाल को सुरक्षित रखा जाता है। यहां मेडागास्कर के मालागासी लोग इसे लोग अपने घरों में कंकाल रखते हैं और हर सात साल में एक बार उसे कब्र से निकालते हैं। कंकाल को कपड़े में लपेटा जाता है और उसके साथ डांस होता है। इस दौरान शव या कंकाल से दुर्गंध दूर करने के लिए उस पर शराब डाली जाती है। यहां ये माना जाता है कि ऐसा करने ने मृत व्यक्ति वापस लौट आता है।

इंडोनेशिया में मौत पर रोना मना

इंडोनेशिया में मौत पर रोना मना

जब कोई अपना दुनिया से जुदा होता है बेहद कष्ट होता है। ऐसी दुख की घड़ी में आंसू रोके नहीं रुकते। लेकिन इंडोनेशिया के बाली में मौत पर आंसू बहान मना है। यहां मृत व्यक्ति को जीवित की तरह ही माना जाता है। मान्यता है कि व्यक्ति मरता नहीं वो सिर्फ हमेशा के लिए सो जाता है। इस प्रथा के चलते यहां लोग अपनों के मरने पर रोते नहीं।

नॉर्थ वेस्टर्न फिलीपींस में अजीब परंपरा

नॉर्थ वेस्टर्न फिलीपींस में अजीब परंपरा

नॉर्थ वेस्टर्न फिलीपींस के बेंगुएट में शख्स की मौत के बाद अंतिम संस्कार की अजीब परंपरा है। यहां मृतकों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घर के मुख्य द्वार बगल रखा जाता है। लाश यहीं पर सड़ती रहती है। वहीं इस देश के टिंगुइयन लोग अंतिम संस्कार से पहले डेड बॉडी को कपड़े पहनाते हैं और कुर्सी पर बिठाने के बाद होठों में एक जली हुई सिगरेट रखते कर शव को ऐसे ही छोड़ देते हैं।

 तिब्बत में गिद्धों के बीच छोड़ते हैं शव

तिब्बत में गिद्धों के बीच छोड़ते हैं शव

तिब्बत का 'स्काई बरियल' बेहद डरावना अंतिम संस्कार है। इसका मतलब होता खुले आसमान में अंतिम संस्कार। यहां बौद्ध समुदाय में व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें गिद्धों को खिला दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+