क्या आपने देखा स्टूडेंट-टीचर का Dance Battle? वीडियो ने जीता लोगों का दिल

ट्विटर पर टीचर और स्टूडेंट के डांस बेटल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले स्टूडेंट डांस करता है, फिर टीचर अपने शानदार डांस मूव्स से सबके हैरान कर देती है।

Student-Teacher Dance Battle

सोशल मीडिया पर डांस बेटल (Dance Battle) तो आपने खूब देखे होंगे। ज्यादातर स्टेज, स्ट्रीट और मार्केट में इस तरह के बेटल देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो किसी स्ट्रीट का नहीं बल्कि स्कूल कैफेटेरिया का है। जहां एक आठवीं क्लास के बच्चे और उसकी टीचर के बीच जबरदस्त डांस बेटल देखने को मिल रहा है। बच्चा जितने शानदार डांस मूव्स टीचर को दिखा रहा है, उतने ही बेहतरीन डांस मूव्स टीचर के भी हैं। साइड में खड़े स्कूल के अन्य बच्चे दोनों को चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ ये जबरदस्त डांस

वायरल हुआ ये जबरदस्त डांस

ट्विटर पर ये स्टूडेंट और टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच ऐसा कॉम्पिटीशन चल रहा है, जो वाकई में देखने लायक है। साइड में खड़े स्कूल के अन्य बच्चे दोनों का साहस बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों को भा रही टीचर-स्टूडेंट की जुगलबंदी

लोगों को भा रही टीचर-स्टूडेंट की जुगलबंदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डांस बेटल फ्लोरिडा के पब्लिक स्कूल सुमनेर हाई स्कूल में हुई। ये डांस क्लिप अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, खुद को दोनों की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा।

टीजर ने किया धांसू डांस

वीडियो की शुरुआत सफेद टी शर्ट पहने एक स्टूडेंट से होती है, जो कई सारे अन्य स्टूडेंट्स से घिरा हुआ होता है। जैसे ही वो टीचर को छूकर अपनी टर्न को खत्म करता है, इसके बाद टीचर अपनी बारी शुरू कर देती है, जो और भी लोगों की उम्मीदों के परे होता है।

हूटिंग करने लगे स्कूल के बच्चे

हूटिंग करने लगे स्कूल के बच्चे

टीचर के डांस मूव्स देखकर बच्चे जोर जोर से तालियां बजाने और हूटिंग करने लगते हैं। टीचर ऐसा शानदार डांस दिखाती है कि सारे के सारे बच्चे खुशी से फूले नहीं समा पाते। शेयर करने के बाद वीडियो को 4.8 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

Recommended Video

    कुछ लड़कियों ने कर ली मारपीट, दादी का लिप्सिटक डांस हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+