कस्टमर रहें Cool इसलिए दिल्ली ड्राइवर ने ऑटो की छत पर कर दी हरियाली, हो रही जमकर तारीफ
कस्टमर रहें कूल इसलिए दिल्ली ड्राइवर ने ऑटो की छत पर कर कर दी हरियाली, हो रही जमकर तारीफ
नई दिल्ली, 05 मई। देश के अन्य राज्यों के साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी भयंकर गर्मी हो रही है। इस समय ऑटो में बैठकर कहीं भी जाना हर किसी को गर्मी के कारण बहुत खल रहा है। ऐसे में अगर आपको ऐसा आटो मिल जाए जिसमें बैठने पर आपको गर्मी का एहसास ही ना हो तो आप वाह कह देंगे। जी हां दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर ने अपने कस्टमर्स को कूल रखने के लिए अपने ऑटो में ऐसा ही कुछ इंतजाम किया है।

दिल्ली में हरियाली से भरा हुआ ऑटो रिक्शा
अगर दिल्ली में रोड पर आपको हरियाली से भरा हुआ ऑटो रिक्शा नजर आ जाए तो आप ये मत सोचिएगा कि वो आटो छत पर रखकर पेड़ नहीं बेच रहा है बल्कि ऐसा उसने अपने कस्टमर को गर्मी से बचाने के लिए किया है।

लोगों को गर्मी से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया
दिल्ली के दस ऑटो ड्राइवर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दिल्ली के इस ऑटो ड्राइवर ने पर लोगों को गर्मी से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है । उसने ऑटो-रिक्शा भीषण गर्मी से निपटने के लिए छत पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए हैं।

जानिए अनोखी पहल करने वाले कौन है ये ड्राइवर
ये अनोखी पहल करने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम महेंद्र कुमार हैं । जिसने बताया कि मैं पिछले 25-30 वर्षों से ऑटो-रिक्शा चला रहा हूं। पिछले 2 साल से छत पर पौधे लगा रखे हैं। गर्मी के दिनों में ऑटो रिक्शा में उबाल आता था लेकिन अब यह ठंडा रहता है।

ऑटो की छत पर लगा रखे हैं 25 किस्मों के पौधे
महेन्द्र ने बताया कि लोग अक्सर इसके साथ सेल्फी क्लिक करते हैं और 10-20 रुपये अतिरिक्त देते हैं। उसने बताया कि उसने ऑटो की छत पर घास के अलावा पौधों की 25 किस्में लगा रखी है और उनमें रोज पानी देकर उनकी खूब सेवा भी करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications