वैलेंटाइन डे पर Blinkit से युवक की Request, गर्लफ्रेंड के लिए बनाया धांसू प्लान! लेकिन...
Customer Request to Blinkit: प्यार, मोहब्बत और लव होने तो तीनों का एक ही मतलब है, लेकिन इसको निभाने के लिए कई कठोर रास्तों से गुजरना पड़ता है। लेकिन आशिकी सवार प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए किसी भी तरह से तिकड़म लगाने की पूरी कोशिश करता है। अब ऐसा ही एक मजेदार वाक्या ऑनलाइन डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट (Blinkit) के साथ हुआ, जिसको सोशल मीडिया पर लोग खूब चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं।
मौका था एक दिन पहले गुजरे वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) का, जिस पर एक कस्टमर ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए फूल और गिफ्ट ऑर्डर किए थे, लेकिन शख्स ने डिलीवरी करने वाले पार्टनर से ऐसी शर्त रख दी है, अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

डिलीवरी ऐप भी हैरान
दरअसल, युवक जिसका नाम मनोज है। उसने ब्लिंकिट के साथ मिलकर ऐसा प्लान बनाया कि, खुद ऑनलाइन डिलीवरी ऐप भी हैरान रहते हुए सोचने पर मजबूर हो गया। हालांकि, मनोज जो अपनी प्रेमिका के लिए करने की चाहता रख रह था, उस पर ब्लिंकिट ने मनाई जताते हुए उसके अरमानों और प्लान दोनों पर पानी फेर दिया।
जानिए पूरा मामला?
हुआ यूं कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर ब्लिंकिट पर एक यूजर ने डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा, क्योंकि उसकी प्रेमिका की फैमिली उसे इस दिन घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने मनोज नाम के शख्स और ब्लिंकिट सपोर्ट के बीच हुई चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच गया।
पढ़िए क्या हुई ब्लिंकिट और ग्राहक के बीच चैट?
मनोज नाम के कस्टमर ने ब्लिंकिट को बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए फूल और वेलेंटाइन गिफ्ट बुक किया है। इसी के साथ उसने मैसेज में पूछा कि इस ऑर्डर की डिलीवरी के अलावा कुछ मदद कर सकते हैं, जिसके बाद ब्लिंकिट ने जबाव में पूछा कि क्या मदद चाहते हैं?
तो उस युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड के पेरेंट उसे बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इसलिए वह इस ऑर्डर के लिए ब्लिंकिट का डिलीवरी पार्टनर बनना चाहता है।
हालांकि इस चैट को एक्स पर पोस्ट करते हुए ब्लिंकिट ने कैप्शन में लिखा कि-क्षमा करें हम नहीं कर सकते। अब यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।। पोस्ट को एक्स पर 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
वहीं यूजर भी इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'चांस दे देना चाहिए था, फ्री का डिलीवरी बॉय मिल जाता। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया कि यह अच्छा नहीं किया, आपको उसकी हेल्प करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा- "सरप्राइज डिलीवरी पार्टनर" - अच्छा बिजनेस आइडिया लगता है, बेचारा ब्लिंकिट चूक गया।हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications