जब कस्टमर को खुश करने के लिए बैंक ने कराया स्ट्रिप डांस
बैंक की सर्विस नहीं आई पसंद तो न्यूड लड़कियों के साथ पहुंच किया डांस
नई दिल्ली। बैंक की सर्विस पंसद ना आने पर लोग इसके लिए या तो उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे या फिर इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन जो इस शख्स ने किया, वो शायद ही कोई करता हो।


देखने वाले रह गए हैरान
ये दिलचस्प मामला रूस के मॉस्को में देखने को मिला। यहां स्बेरबर्क बैंक की शाखा में एक शख्स पहुंचा। उसके साथ दो खूबसूरत महिलाएं थीं। बैंक के अंदर जाकर इस शख्स ने कहा कि आपकी सर्विस एकदम बेकार है। आपको किस तरह से अपने ग्राहक से पेश आना चाहिए, ये मैं बताऊंगा।

और फिर शुरू हुआ डांस..
इसके बाद इस शख्स ने म्यूजिक बजा दिया और इन दोनों महिलाओं ने डांस करना शुरू कर दिया। इसके बाद ये महिलाएं कपड़े उतारने लगीं और इन्होंने एक-एक कर सारे कपड़े उतार दिए। यहां तक कि इन्होंने अंतर्वस्त्र भी उतार फेंके। दोनों ने बैंक के फर्नीचर पर चढ़कर जमकर डांस किया।

बैंककर्मी पहुंचे पुलिस के पास
द मिरर की खबर के मुताबिक, जब ये दोनों महिलाएं डांस कर रही थीं और बैंककर्मी बेबस से इन्हें देख रहे थे, तो ये शख्स लगातार चीख-चीख कर कह रहा था कि सीखो और अपनी सर्विस सुधारो। बैंककर्मियों ने इस मामले पर कहा है कि कि इस ग्राहक की सभी समस्याएं पहले ही सुन ली गई थीं और वो इस गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications