...इतनी बेरहमी कभी ना देखी, जांबाज परिंदों की छीन ली जिंदगी, मरते दम तक ना छोड़ा बसेरा, शख्स बोला- हे भगवान!

नई दिल्ली, 02 सितंबर। जब हम खुद किसी की तबाही की कारण बनते हैं तो कष्ट तो होता है। हमें भले इसका एहसास ना हो लेकिन ये एक ऐसी पीड़ा ऐसी है जिस शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। ये पीड़ा उन जांबाज परिंदों की है जो हवा क्या तूफान से भी टकरा जाते हैं। एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रूरता की हद पार की गई। कई परिंदों की मौत हो गई।

Viral video bird

एक प्रकृति ही तो है जिसके आगे किसी की बस नहीं चलता। ये कब हमसे रूठ जाए इस बात की हमें भनक भी नहीं लगती। लेकिन हम इस बात की परवाह के बगैर आगे बढ़ते हैं। ताजा वीडियो इस बात की पुष्टि करता है। जब एक हवा के झोंके ने सैकड़ों परिंदों का सहारा बने एक विशालकाय वृक्ष को जड़ से धराशायी कर दिया और सड़क पर बिखरे परिंदों के शव को देख एक शख्स ने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए।

दरअसल, ये वीडियो एक वन विभाग के अधिकारी आईएफएस प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। ट्विट को कैप्शन दिया 'Everybody need a house. How cruel we can become. Unknown location.' यानि सभी को घर की आवश्यकता है। हम इतने निर्दयी कैसे हो सकते हैं।' हालांकि अधिकारी ने वीडियो के कैप्शन के साथ ही स्थल की जगह के बारे में जानकारी ना होने बात कह दी। लेकिन वीडियो में दिख रहे कृत्य पर सवाल उठे कि इसमें उनका क्या दोष उन्होंने बस एक पेड़ तो अपना ठिकाना बनाया था, लेकिन बेरहम मानव जाति से ये भी नहीं देखा। उजाड़ा तो कोई बात नहीं लेकिन इतनी मौत क्यों?

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के बारे में ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। वीडियो में पेड़ जेसीबी से गिराया जा रहा है। संभवत: जिस स्थल पर पेड़ था वहां कोई निर्माण हो रहा है। निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ को जड़ से हटाने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया। लेकिन उस वक्त ये ध्यान नहीं दिया गया कि पेड़ पर बैठे सैंकड़ों परिंदों का क्या क्या होगा। एकाएक जब पेड़ जमीन पर गिरा तो उस पर पहले से बैठे कई पक्षी नीचे दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान कई पक्षी उड़कर अपनी जान बचाने में सफल भी हुए।

इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देख रहे एक शख्स ने बड़े ही कातर भाव से अपने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए। ऐसा लगा मानों वो इस भयानक क्रूरता को भगवान पर छोड़ रहे हैं और ये कह रहे हैं हे भगवान ये क्या हो रहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+