सऊदी अरब में भिखाड़ी भी करोड़पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

beggar
सऊदी अरब। जिस भिखाड़ी को आप गरीब सोचकर कुछ रुपए भीख में दे डालते हैं। क्या कभी सोचा है कि वह आप, हम सबसे ज्यादा रईस हो सकता है।

जी हां। सऊदी अरब में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसे भिखाड़ी को गिरफ्तार किया, जिसके पास 3 लाख डॉलर की संपत्ति है। सऊदी अरब में भीख मांगने पर प्रतिबंध है। लिहाजा, पुलिस ने उस भिखाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सऊदी अरब के यांबू पोर्ट सिटी से उस भिखाड़ी को बड़ी रकम के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। मदीना पुलिस प्रवक्ता फहद अल गनम के अनुसार पुलिस को पहले से ही इस भिखाड़ी पर शक था।

लेकिन पुलिस के आश्चर्य की सीमा तब नहीं रही, जब इस भिखाड़ी के पास 3 लाख डॉलर की संपत्ति के साथ आलीशान फ्लैट, कार और बहुत कुछ मिला। यह भिखाड़ी एक बेहतरीन लाइफ स्टाइल जीता था। यही नहीं, वह एक शहर से दूसरे शहर भीख मांगने कार से जाया करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी इस काम में उसे सहयोग देते थे। पुलिस ने इस भिखाड़ी के कारनामों की जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+