VIDEO: 2500 KG के हाथी का शिकार करने चला था मगरमच्छ, आखिर में पलट गई बाजी
नई दिल्ली, 23 मार्च: मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक शिकारी होता है। कहते हैं कि अगर मगरमच्छ ने अपने शिकार को जबड़े में जकड़ लिया तो उसका बचना मुश्किल होता है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मगरमच्छ का दांव उल्टा पड़ गया। जिसके बाद वो खुद ही शिकार बन गया। (वीडियो-नीचे)

झील में भिड़े दोनों
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पानी पीने झील के किनारे गया रहता है। वहां पर एक मगरमच्छ भी था, जो शिकार की तलाश कर रहा था। उसने सोचा कि वो हाथी को घायल कर उसका शिकार करेगा, लेकिन ये उतना आसान नहीं था। हाथी भी वयस्क था, जिस वजह से उसका वजन भी करीब 2500-3000 किलोग्राम के आसपास था।

गजराज हो गए सावधान
जैसे ही मगरमच्छ ने हाथी पर वार करने की सोची, गजराज सावधान हो गए। उन्होंने खतरा भांप लिया और भागने की बजाए मगरमच्छ को सबक सिखाने की ठानी। कुछ ही देर में हाथी ने मगरमच्छ पर अपने माथे से वार करना शुरू कर दिया। हाथी काफी ज्यादा वजनी होती है, ऐसे में एक-दो वार में ही मगरमच्छ की हालत खराब हो गई।

मगरमच्छ ने गंवा दी जान
मगरमच्छ ने घायल होने के बाद हाथी की सूढ़ पर हमला करने की सोची, जिससे गजराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद हाथी ने पूरी जोर से कई बार मगरमच्छ पर वार किया। साथ ही उसे अपने पैर के नीचे दबा दिया, जिस वजह से मगरमच्छ की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications