पुलिसकर्मियों ने खोली हथकड़ी तो कोर्टरूम से भागा कैदी, वायरल वीडियो ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
Criminal Escapes: वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आरोपी को कोर्टरूम से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने यूएस के कोर्टरूम की सिक्योरिटी पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Criminal Escapes from Courtroom: हाल ही में US के कोर्टरूम से एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अपराधी सरेआम भाग निकलता है। ये क्लिप वॉशिंगटन काऊंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन पोस्ट किया है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने कानून व्यवस्था को भी सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
इस क्लिप को वॉशिंगटन काऊंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने शेयर किया था। शेयर होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग कोर्टरूम की सेफ्टी और सिक्योरिटी पर तमाम तरह के सवाल उठाने लगे।
बताते चलें कि 28 वर्षीय एडी विलालोबोस 27 फरवरी को जूरी सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान वॉशिंगटन काऊंटी कोर्टहाउस में थे। उनपर साल 2021 में 33 वर्षीय आर्टेमियो गुजमैन ओलवेरा की हत्या का आरोप लगाया गया था। ऑनलाइन शेयर की गई इस क्लिप में दो अधिकारी कथित हत्यारे को कोर्टरूम में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आर्टेमियो के पैरों और हाथों पर हथकड़ी लगी हुई थी।
इसके बाद जब अधिकारियों ने उसे कोर्टरूम में ले जाते हुए उसकी बेड़ियां खोली, तो मौका देखते ही वो कोर्टरूम से दरवाजे की ओर भागा। आरोपी काली पैंट ब्लैक स्लैक्स और ब्लू शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है। वो दो अधिकारियों को चकमा देकर भागने लगा। हालांकि, वहां से बच निकल पाना इतना भी आसान नहीं था। और दो घंटों के बाद ही वो पकड़ा गया।
लेकिन बावजूद इसके.. इस घटना ने यूएस के कोर्टरूम की सिक्योरिटी पर तमाम तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन, के-9 यूनिट और दो स्थानीय पुलिस विभागों को उसके पीछे लगाना पड़ा। पुलिस का कहना है कि गनीमत रही कि उन्हें साउथईस्ट फोर्थ एवेन्यू के 300 ब्लॉक के एक अपार्मेंट कॉम्प्लेक्स के एक निवासी से टिप मिली। अंत में अधिकारियों ने उस आरोपी को विलालोबोस के एक खाली अपार्टमेंट में पाया।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications