इसे पढ़कर आप सोचेंगे क्या ऐसी भी कोई नौकरी होती है!
नयी दिल्ली। हर मां-पिता अपने जीवन में अपने बच्चों से एक न एक बार ये सवाल जरुर करते हैं, "बेटा बड़े होकर क्या बनोगे?" बच्चा जवाब देता है- डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, आईएएस.... बच्चा बड़ा हो जाये और फिर उससे कोई पूछे, भईया क्या करते हो और वह जवाब दे, "जी लोगों को धक्का देता हूं!" तो आप निश्चित तौर पर हैरान रह जायेंगे। जी हां धक्का देना भी एक नौकरी है!
धक्का देना आपको अजीब नौकरी लगा होगा, लेकिन यह सच है और इसके लिये लोगों को अच्छी-खासी सैलरी भी मिलती है। सिर्फ यही नहीं, दुनिया में तमाम ऐसी नौकरियां हैं, जिनके बारे में सुनकर आप सिर्फ इतना कहेंगे, " क्या ऐसी भी कोई नौकरी होती है?"
चलिये स्लाइडर में पढ़ते हैं दुनिया की अजीबों-गरीब नौकरियों के बारे में-

पेशेवर धक्का देने वाला
जापान में समय पर पहुंचना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए यहां सुबह के वक्त जब मेट्रो में बहुत भीड़ होती है, तब कुछ लोग बस लोगों को मेट्रो में धक्का देने का काम करते हैं।

किराये पर बॉयफ्रेंड
जापान के टोक्यो में अगर आप चाहो तो किराए पर बॉयफ्रेंड बन सकते हो। आपको उसके लिए रेंट प्रति घंटे के हिसाब से पैसा मिलता है।

लाइन में खड़े होने की नौकरी
लाइन में खड़े होने की नौकरी उनकी मदद के लिये की जाती है, जो ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह सकते। ऐसे प्रोफशनल्स ग्राहक की जगह पर लाइन में खड़े होते हैं, जिसके बदले में उन्हें पैसा मिलता है।

सोने की नौकरी
वैज्ञानिक अपनी रिसर्च के लिए लोगों को सोने की जॉब देते हैं। उन्हें बस आराम से सोना होता है और वैज्ञानिक नींद से सम्बंधित बीमारियों पर रिसर्च उन्हीं पर करते हैं।

शादी में मेहमान का पेशा
भारत में शादियों में बिना बुलाए मेहमानों की पिटाई होती है, तो जापान में ऐसे मेहमानों की खातिर। कुछ लोग पार्ट-टाइम शादी में जाने का काम करते हैं, जिसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते हैं।

उलटी साफ़ करने वाला
अम्यूज़मेंट पार्क में लोगों को चक्कर आना आम बात है, उलटी भी आती है। ऐसे में कुछ लोगों को सिर्फ कस्टमर की उलटी साफ करने की सैलरी मिलती है।

डिओडरेंट टेस्टर
पेशेवर डिओडरेंट टेस्टर का काम होता है ये चेक करना कि डिओडरेंट ठीक से अपना असर दिखा रहा है या नहीं। इसके लिए उन्हें लोगों की बगल को सूंघना होता है।

वॉटर स्लाइड टेस्टर
वॉटर पार्क में वॉटर स्लाइड टेस्टर्स का काम होता है, ये देखना कि वाटर पार्क की स्लाइड्स ठीक से काम कर रही हैं कि नहीं और लोगों को उस पर खतरा तो नहीं है।

झटका देने वाला
मेक्सिको में कुछ लोग दूसरों को बिजली का झटका दे कर पैसे कमाते हैं। जी हां मेक्सिको के पब या बार में जो लोग कुछ ज़्यादा ही मदहोश हो जाते हैं, उनका नशा उतारने के लिए इन पेशेवर झटका देने वालों को बुलाया जाता है।

पेपर टॉवल सूंघने वाला
कुछ पेपर टॉवल बनाने वाले ये सुनिश्चित करते हैं कि मार्किट में जाने से पहले कहीं उनकी पेपर टॉवेल्स में से बदबू तो नहीं आ रही है।

चिकन का लिंग पता करने वाला
इन लोगों का काम होता है ये पता करना कि मुर्गी के चूज़े का लिंग क्या है। इसके लिए इन्हें ऊंची सैलरी मिलती है।

पेशेवर लिपटने वाला
जापान में अगर कभी आप अपनी गर्लफ्रेंड को मिस कर रहे हो तो इन पेशेवर लिपटने वालों की सेवाएं ले सकते है। पैसे दीजिये और ये पेशेवर लिपटने वाले आपसे लिपट कर सो जाएंगे।

नंबर प्लेट ब्लॉकर
ईरान में एक नयी अजीब पॉलिसी लागू हुई है। इसके हिसाब से, एक दिन सड़क पर वो गाड़ियां चलेंगी जिनका नंबर "ऑड" है और एक दिन वो जिनका नंबर "इवन" है। इसके लिए नंबर प्लेट ब्लॉकर की सहायता ली जाती है। जिनका काम होता है गाड़ियों के पीछे चल कर उनके नंबर को छुपाना।

जानवरों का खाना चखने की नौकरी
पेट फूंड टेस्टर जानवरों का खाना खा कर देखते हैं और अपनी राय देते हैं। यानि यहां जानवरों का खाना चखने की सैलरी मिलती है।

शोक मनाने की नौकरी
भारत में रुदालियों के बारे में आपने सुना होगा इन पेशेवर शोक मानाने वालों का भी यही काम है। इन्हें किसी की मृत्यु पर इनको बुलाया जाता है जहां वो रो कर, मरने वाले का शोक मनाते हैं।

ऑस्ट्रिच के बच्चों की देख-रेख करना
कुछ लोग सिर्फ़ ऑस्ट्रिच के बच्चों की देख-भाल करते हैं कि कहीं वो एक दूसरे को चोंच से न मार दें।

कार की पहरेदारी
कोस्टा रीका में इनका काम बस ये देखना होता है कि कोई आपकी कार चुराए नहीं। इस के बदले आपको इन्हें पैसे देने होते हैं।

फर्नीचर टेस्टर
इन्हें अलग-अलग तरह के फर्नीचर पर बैठ कर, लेट कर ये देखते हैं कि वो आरामदायक है कि नहीं। इसके लिये उन्हें अच्छी सैलरी मिलती है।

साइकिल निकालने वाला
एम्स्टर्डम में लोग साइकिल बहुत चलाते हैं। कई बार कुछ साइकिल पानी में गिर जाती हैं और उन्हें निकालने के लिए 'बाइसिकल फिशर्स' को बुलाना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications