'ये छपरी लोग...' एक दूसरे के मुंह में थूकता दिखा कपल, लोगों का गुस्सा फूटा तो एक्शन में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई बार लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी शर्म आ जाए। हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक कपल ने भी ऐसा ही कुछ करके सबके चौंका कर रख दिया है। दरअसल, कपल को पार्क में अजीबोगरीब हरकतें करते देखा गया, जिसमें वे पानी पीकर एक दूसरे के मुंह में थूक रहे थे। ये शर्मनाक घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल होने लगा।

कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
वीडियो की शुरुआत एक पार्क में बैठी महिला से होती है, जो बोतल से पानी पी रही है। फिर उसका साथी उसके पास आता है जो रोमांटिक अंदाज में उसे एक अंगूठी देता है। इसके बाद महिला पुरुष की ओर झुकती है और जो पानी वो पी रही थी उसे उसके मुंह में फेंक देती है। जवाब में वो आदमी पानी वापस उसके मुंह में थूक कर देता है।

couple

पुलिस ने बढ़ाई गश्ती
ये घटना तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गई, जिसने नोएडा के पुलिस उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया। पुलिस ने थाना प्रभारी सेक्टर-113 नोएडा को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए साइबर सेल के साथ काम कर रही है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना पर लोगों के रिएक्शन्स काफी हद तक नकारात्मक रहे हैं, कई लोगों ने कपल के काम की सार्वजनिक तौर पर निंदा की है। किसी ने वीडियो देखने के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग की, तो किसी ने इसे अशोभनीय बताया।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
दिलचस्प बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। इसी तरह की एक घटना दिल्ली मेट्रो में हुई, जहां एक कपल को अंतरंग कार्य करते हुए फिल्माया गया, जहां एक जोड़े को एक-दूसरे के मुंह से ड्रिंक निकालते देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+