मेट्रो में एक बार फिर अश्लील हरकत करता दिखा कपल, VIDEO ने उड़ाए लोगों के होश
Metro viral video: दिल्ली मेट्रो में बीते दिनों कई तरह के वीडियोज सामने आए थे। इनमें से कई तो इतने अश्लील थे कि देखने लायक भी नहीं थे। कपल के किसिंग से लेकर मेट्रो में पेशाब करने तक... लोग मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें करते दिखे। लेकिन अब लगता है कि दिल्ली मेट्रो का असर अन्य मेट्रो पर भी होने लगा है। इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर जापान मेट्रो का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल मेट्रो की सीट पर बैठा हुआ है। इसके बाद कपल अश्लील हरकत करने लगा। मेट्रो में ही बैठे किसी शख्स ने कपल का वीडियो बना लिया और फिर ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अश्लील हरकत कर रहा है और उन्हें सामने बैठे लोगों का भी कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। वीडियो कहां का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कथित तौर पर ये जापान मेट्रो का है। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि दिल्ली मेट्रो की आपार सफलता के बाद पेश है जापान मेट्रो की झांकी। वीडियो के मुताबिक भी ये जापान मेट्रो का है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। वीडियो को 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई सारे लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। कई लोगों ने वीडियो को देखकर गुस्सा जाहिर किया और कह कि पब्लिक प्लेस में लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं। एक ने कहा कि आपको क्या दिक्कत है।
वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को तो ये लगा कि ये दिल्ली मेट्रो का है। लोगों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ये सब कब बंद होगा। एक ने कहा कि बगल में सीट भी खाली है फिर भी लोग ऐसा कर रहे हैं। एक ने कहा कि दिल्ली मेट्रो तो यूं ही बदनाम है। एक ने कहा कि जापान तो ऐसे मामलों में यूं ही बदनाम है।












Click it and Unblock the Notifications