कंपनी ने अपने प्रमोटर की मौत की खबर देते समय कर दी ये बड़ी गलती, दुखी होने के बजाय लोगों को आ गई हंसी

कंपनी ने अपने प्रमोटर की खबर देते समय की ये बड़ी गलती, दुखी होने के बजाय लोगों को आ गई हंसी

नई दिल्‍ली, 27 अगस्‍त: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं जिनको देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। ऐसे ही एक लेटर फोटो वायरल हो रही हैं, है तो ये दुख भरी सूचना लिखा हुआ ऑफिशियल लेटर लेकिन कंपनी ने इसे लिखते समय इतनी बड़ी गलती कर दी कि लोग इस सूचना को देखकर दुखी होने के बजाय हंसने लगे।

मौत खबर पर भेजा ऐसा ऑफिशियल लेटर हुए ट्रोल

मौत खबर पर भेजा ऐसा ऑफिशियल लेटर हुए ट्रोल

दरअसल, कंपनी ने अपने प्रमोटर की मृत्‍यु की सूचना देते हुए ये गलती कि जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोग पाए। जिसके बाद कंपनी जमकर ट्रोल हो रही है।

मौत की खबर बताते हुए जताई खुशी

मौत की खबर बताते हुए जताई खुशी

ये राजस्थान से बाहर स्थित एक कंपनी एके स्पिनटेक्स का ये ऑफिशियल लेटर है। जिसने 25 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग भेजकर लिखा कि मुझे आपको ये बताते हुए प्रसन्‍नता हो रही है हमारे प्रमोटर की मृत्यु की हो गई है। इतना ही नहीं इतनी बड़ी गलती वाले ऑफिशियल डॉक्‍यूमेंट पर कंपनी के आला अधिकारियों ने आंख मूंद कर सिगनेचर भी कर दिए थे।

कंपनी की जमकर जग हसाई हो रही

कंपनी की जमकर जग हसाई हो रही

कंपनी ने गलती से भरी एक ऑफिशियल लेटर भेजकर खुद का मजाक बनवा दिया। अंग्रेजी में म‍हज एक गलती की वजह से कंपनी की जमकर जग हंसाई हो रही है। कुछ लोग हैरान हैं कि कोई कंपनी इस तरह का दस्तावेज कैसे भेज सकती है। खैर, उन्होंने निश्चित रूप से इसे भेजने से पहले इसे पढ़ने की जहमत नहीं उठाई। कॉपी पेस्ट करें और भेजें!

जानें पूरे लेटर में कंपनी ने क्‍या लिखा

जानें पूरे लेटर में कंपनी ने क्‍या लिखा

25 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई फाइलिंग में कहा गया है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमती सरोज देवी छाबड़ा के पास 4,41,000 शेयर (8.76%) है, इस दुनिया में नहीं हैं।" फाइलिंग में आगे कहा गया है, "आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने संदर्भ और आगे की जरूरत के लिए कंपनी की उपरोक्त जानकारी को रिकॉर्ड में लें।"

कंपनी की लापरवाही पर लोग कर रहे ये कमेंट

इस दस्तावेज़ पर आशीष बागरेचा, एके स्पिनटेक्स के कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। जल्द ही, फाइलिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई लोगों ने कंपनी की लापरवाही को बेरहमी से ट्रोल किया। एक व्यक्ति ने कहा कि यह एक उदाहरण है कि किसी को इंटरनेट से टेम्पलेट्स का आंख बंद करके उपयोग नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा "शायद एके स्पिनटेक्स को आशीष कुमार बागरेचा पर काम का बोझ कम करने पर विचार करना चाहिए।" एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "मैं उनके इरादों को छिपाने के लिए थोड़ी सूक्ष्म भाषा का सुझाव दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+