Video: समंदर के भीतर मिला खजाना, सोने के सिक्के, तोपें...300 साल पहले डूबा था समुद्री जहाज

नई दिल्ली। कोलंबिया की सरकार ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को जारी कर सरकार ने जानकारी दी है कि उऩकी नौसेना ने 300 साल पहले डूबे सैन जोस गैलियन के पास ही दो और जहाज के मलबे को ढूढ निकाला है। इस मलबे के साथ ही खरबों का खजाना भी मिला है। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने खुद वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।

 कोलंबिया में मिला 300 साल पहले डूबा समुद्री जहाज

कोलंबिया में मिला 300 साल पहले डूबा समुद्री जहाज

कोलंबिया के पास कैरिबियन सागर में कोलंबियाई नौसैनिकों ने दो जहाजों के अवशेष खोज निकाले हैं। पिछले दो दशकों से इस जहाज के मलबे समंदर की गहराईयों में दबे थे। सेना ने समंदर की 3100 फीट की गहराई में दबे जहाज के मलबे को खोज निकाला है। दरअसल नौसैनिक काफी लंबे वक्त से सैन जोस गैलियन जहाज की निगरानी कर रहे थे। इसके पास ही उन्हें एक और जहाज के अवशेष मिले। इस जहाज के अवशेष 300 सालों से समंदर में दबे थे। सेना ने दूर संचालित वाहन का उपयोग करते हुए इसे खोज निकाला।

 1708 में डूबा था जहाज

1708 में डूबा था जहाज


इतिहासकारों के मुताबिक सैन जोस गैलियन 1708 ईसवीं में कोलंबिया के कैरिबियाई बंदरगार कार्टाजेना के पास डूब गया था। साल 2015 में नौसैनिकों ने इसे खोजा था। इसकी खोज के बाद से ही इस मलबे के मालिकाना हक के लिए विवाद चल रहा है। नौसैनिकों का दल इसकी निगरानी कर रहा है। इसके पास रिमोट से चलने वाले वाहनों को भेजा गया, जिसने इस जहाज के पास ही दो और जहाज खोल निकाले हैं। इनमें से एक कोनियल बोट और एक स्कूनर है। दोनों की उम्र करीब 200 साल बताई जा रही है।

 खजाने का भंडार

खजाने का भंडार

इतिहासकार सैन जोस गैलियन को खजाने का भंडार मानते हैं। इन दो जहाजों की खोज का जो नजारा कैमरे में कैद हुआ है उसमें सैन जोस के खजाने को देखा जा सकता है। सोने की सिल्लयां, सोने के सिक्के, सेविले से बनी तोपें, चाइनीज क्रॉकरी जैसी चीजें कैमरे में कैद हुईं है। मिट्टी से ढकी हुई तोपें, कांच की बोतलों के टुकड़े, सोने के टुकड़ों जैसी चीजें कैमरे में कैद हुई हैं। इन अवशेषों के बारे में भूवैज्ञानिक और विस्तार से जानकारी लगा रहे हैं।

 डूबा था 1440 अरब रुपए का सोना

डूबा था 1440 अरब रुपए का सोना

सैन जोस जहाज के डूबने की कहानी अगर आपको बताएं तो साल 1708 में स्पेन का सैन जोसे जहाज कैरेबियाई सागर में डूब गया। अंग्रेजों ने स्पेन पर हमला किया था, जिसके बाद स्पेन अपने देश का के खजाने का एक बड़ा हिस्सा जहाजों में भरकर सुरक्षित जगह ले जा रहे थे। अंग्रेजों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उस खजाने को लूटने के लिए 8 जून 1708 जहाज पर हमला बोल दिया।

 600 लोगों के साझ समंदर में जूब गया अरबों का खजाना

600 लोगों के साझ समंदर में जूब गया अरबों का खजाना

इस हमले के बाद सैन जोस जहाज में आग लग गई और वो धूं-धूंकर जलने लगा। इस दौरान सैन जोसे जहाज पर सैनिकों के साथ 600 लोग मौजूद थे। इस हमले में सभी लोग समंदर में डूब गए। जहाज पर मौजूद 600 लोगों के साथ 1440 अरब रुपए का खजाना भी डूब गया। इस खजाने में सोना-चांदी और जेवर थे।

 खजाने पर दावा

खजाने पर दावा

घटना के 300 सालों के बाद इस जहाज को खोजने की कोशिश जारी रही। इसे खोजने की सबसे बड़ी वजह थी इस पर लदा अरबों का खजाना। साल 2015 में जहाज सैन जोसे को खोजकर्ताओं ने कोलंबिया के समुद्र में इसे खोज निकाला। जिस संस्थान ने टाइटैनिक का मलबा खोजा उन्हें ये ही काम सौंपा गया और उन्हें सफलता भी मिली। इस जहाज के मिलने के साथ ही अरबों का खजाने का भंडार कोलंबिया के समंदर में मिला, लेकिन इस खजाने पर कोलंबिया और स्पेन दोनों दावा कर रही है। स्पेन का कहना है कि जहाज उनके थे इसलिए ये खजाना होगा, जबकि कोलंबिया का कहना है कि उनका इलाका है इसलिए खजाना उनका होगा। दोनों देशों के विवाद जारी है। फिलहाल ये बड़ी सफलता कोलंबिया सरकार को मिली है।

खतरनाक सांपों के रोमांस का Video, आपस में लिपटे हुए सांपों के मिलन का ये नजारा पहले नहीं देखा होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+