जानिए क्या निकला छात्र-छात्राओं की लव-लाइफ पर हुए शोध में

न्यूयॉर्क। आप अपने शरीर को विभिन्न मुद्राओं में किस प्रकार संतुलित करते हैं, इससे यह पता चल सकता है कि आपका प्रेममय जीवन कैसा चल रहा है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। कनाडा के युनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग तथा युनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के शोधकर्ताओं ने लोगों के शरीर की मुद्राओं व उनके रोमांटिक जीवन के बीच एक मजबूत संबंध पाया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, शोध के लिए कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जो कमिटेड रिलेशनशिप में थे। अचानक उनमें से आधे को सामान्य कुर्सियों पर, जबकि आधे को कार्यस्थल पर बैठने के लिए कहा गया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक दूसरे से चर्चा की कि वे अपने पार्टनर के बारे में क्या सोचते हैं और उनका रिलेशनशिप कितना लंबा चला।

पढ़ें- टीनेजर्स की लव लाइफ से जुड़े 40 रहस्य

शोध दल ने पाया कि कुर्सी पर स्थिर रूप से बैठने वालों की तुलना में जो प्रतिभागी कार्यस्थल पर बेहद अस्थिर मुद्रा में बैठे थे, उनका रोमांटिक जीवन बेहद उथल-पुथल भरा रहा है।

इसके बाद, शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से कुछ और प्रतिभागियों का चयन किया, जिनमें से अधिकांश कई वर्ष पहले से शादीशुदा थे।

पढ़ें- यौन जीवन के ऐसे 50 सच जो आप नहीं जानते

उन्हें एक कंप्यूटर स्क्रीन के आगे मुद्रा बनाकर खड़ा रहने के लिए कहा गया। अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में प्रश्नावली भरने वाले आधे प्रतिभागियों को एक पांव पर खड़ा रहने के लिए कहा गया, जबकि आधे को दोनों पांवों पर।

दिलचस्प रूप से वैसे प्रतिभागी जो एक पैर पर खड़े हुए उनका रिलेशनशिप दोनों पैरों पर खड़ा होनेवालों की तुलना में ज्यादा अस्थिर था। अध्ययन हालांकि यह नहीं बताता कि एक अस्थिर शरीर प्रेममय जीवन को अस्थिर करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+