बॉलीवुड के सीक्रेट मैन ओरी की खोज में निकला कॉलेज का ये लड़का, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्टर

College boy trying to find Orry: अपने स्कूल फंक्शन में डांस करके वायरल हुआ लड़का आर्य कोठारी बॉलीवुड सेलेब के बीएफएफ ओरी का राज जानने के लिए काफी एक्साइटेड है। ओरी उर्फ ओरहान बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में है, जो हर बॉलीवुड सेलेब के साथ तस्वीर में नजर आता है। जाह्नवी कपूर से लेकर अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण तक... ओरी हर किसी खूबसूरत बाला संग दिखता है। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर ये ओरी कौन है?

अब स्कूल का ये लड़का आर्यन कोठारी ओरी के सीक्रेट को जानने के लिए एक अभियान चला रहा है। इसका एक पोस्टर भी खूब चर्चा में है, जिसमें लिखा है कि ओरी की पहले को समझना है। चार दिनों से उसकी खोज जारी है, जिसमें वो जानना चाहता है कि ओरी कहां रहता है और उसके पास क्या-क्या है। अब इंस्टाग्राम पर ओरी को जानने की इच्छा रखने वाले लोग भी आर्यन को फॉलो कर रहे हैं और ओरी से जुड़े अपडेट्स जानना चाहते हैं।

 Who is Orry

पहले तो ओरी को लेकर चली उसकी पहल पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लेकिन धीरे-धीरे उसके पोस्ट पर कमेंट सेक्शन की भरमार होने लगी। सब लोग काफी रुचि लेने लगे।

बताते चलें कि ओरी नाम का शख्स हर किसी के लिए आज के समय में एक मिस्ट्री मैन बना हुआ है। ओरहान अवत्रामानी एक सीक्रेट मैन हैं, जो सोशल मीडिया पर अकसर नजर आते हैं। कभी वे सारा अली खान तो कभी जाह्नवी, कभी निसा देवगन तो कभी आलिया भट्ट जैसी मशहूर और बड़ी हस्तियों संग ओरी समय समय पर नजर आते रहते हैं।

हर कोई जानना चाहता है कि ओरी क्या करता है, लेकिन हम आशा करते हैं कि आर्यन की खोज के दौरान ओरी की गोपनीयता बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+