VIDEO: प्यासे कोबरा को पानी पिलाता दिखा शख्स, लोग बोले- 'हम तो ऐसा रिस्क कभी नहीं लेंगे'
Cobra viral video: वायरल वीडियो में शख्स कोबरा को पानी पिलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग काफी हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं।

Cobra drinks water: कोबरा सांप की इन प्रजातियों में से एक है, जिसके डसने के बाद शायद ही इंसान जिंदा बच पाए। सांप की इस प्रजाति का नाम सुनते ही लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है। लेकिन कई लोग हैं जो इन जहरीले जानवरों से डरने की बजाय उनकी खूब मदद करते हैं।
प्यासे कोबरा को पिलाया पानी
हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स प्यासे कोबरा को पानी पिलाता दिख रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। कई लोग शख्स को सलाह दे रहे हैं कि उसे ऐसे खतरे से नहीं खेलना चाहिए। (वीडियो-नीचे)
हैरान हुए लोग
वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @thebeautifulshorts पर शेयर किया गया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा- प्यासा सांप। क्लिप को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी जताते हुए रिएक्शन भी दिए हैं।
लोग बोले- 'ये खतरनाक है'
एक यूजर ने कहा कि ऐसा करना सबके बस की बात नहीं है। वहीं एक ने कहा कि ये बहुत खतरनाक है। एक यूजर ने कहा कि ऐसा करने का रिस्क मैं तो कभी भी नहीं लूंगा। एक ने कहा कि कभी भी नहीं। वहीं तमाम यूजर्स ने हैरत भरे रिएक्शन दिए हैं। लोग वीडियो को देखकर काफी शॉक हो रहे हैं।
वीडियो...
जब हाथ से सांप को पिलाया पानी
बताते चलें कि बीते दिनों ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स किसी बाउल या फिर बर्तन में नहीं, बल्कि अपने हाथों से सांप को पानी पिला रहा था। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा कि गर्मी आ रही है। आप कुछ बूंदों से किसी का जीवन बचा सकते हैं। अपने गार्डन में किसी बर्तन में थोड़ा पानी जरूर रखें।
वीडियो...
Summer is approaching. Your few drops can save someone’s life. Leave some water in your garden in a container for that can mean a choice between life & death for many animals🙏 pic.twitter.com/ZSIafE4OEr
— Susanta Nanda (@susantananda3) March 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications