'पहले लगा कोई प्रैंक कर रहा है...' टॉयलेट साफ करते हुए शख्स को मिली लाखों के नोटों की गड्डी
एक क्लीनर के उस वक्त होश उड़ गए, जब टॉयलेट क्लीनिंग के वक्त उसे कोने में 49 लाख से भी ज्यादा पैसे मिले। लेकिन इतने पैसों पर अपनी नीयत खराब करने की बजाय क्लीनर ने ईमानदारी का परिचय दिया।

जब काम करते-करते आपको घर के किसी कोने में रखे पैसे मिल जाएं, तो कितनी खुशी होती है। ऐसे ही बचपन में भी जब हमें घर में सफाई करते-करते कहीं पैसे रखे मिल जाते थे, तो उस खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहता था। लेकिन जरा सोचिये अगर आप अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हों, और आपको पैसा मिल जाए, इतना पैसा जितने की आपने कभी उम्मीद भी ना की हो, तो कैसा होगा। जाहिर सी बात है एक बार को आपके होश ही उड़ जाएंगे। लेकिन इतना पैसा एक साथ देखने के बाद ईमानदारी दिखाने वाले लोग बहुत ही कम हैं। ऐसा ही एक किस्सा एक क्लीनर का है, जिसे एक नहीं दो नहीं बल्कि 50,000 पाउंड यानी 49 लाख से भी ज्यादा रुपये मिले। इतना बड़ा अमाउंट एक साथ देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

सफाई करते हुए उड़े क्लीनर के होश
चामिंदु अमरसिंघे नाम के एक क्लीनर के उस वक्त होश उड़ गए, जब उसे बाथरूम की सफाई करते हुए बहुत सारे नोट मिले। एक साथ इतने सारे पैसे देखकर पहले तो क्लीनर को लगा कि कोई उसके साथ प्रैंक कर रहा है। लेकिन फिर बाद में ठीक से देखने पर पता चला कि ये नोट तो असली हैं। ये पैसे मिलाकर हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये थे। ऐसे में क्लीनर के होश उड़ना तो जाहिर सी बात थी।

'पहले लगा कोई प्रैंक कर रहा है'
चामिंदु ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक टीवी कंपनी की बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लड बाथरूम की सफाई कर रहे है, जब उनके साथ ये घटना घटी। चामिंदु ने एक साथ इतने पैसे देखने के बाद इसे पुलिस को सौंपने से पहले एक बार अपने होटल के मालिकों को फोन करके इसके बारे में जानकारी दी। होराल्ड सन को उन्होंने कहा कि गिनने के लिए ये बहुत थे। मुझे पहले लगा कि कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है।

जब देखा तो असली निकले सारे नोट
चामिंदु कहते हैं कि लेकिन जब मैंने नोटो को छुआ तो सभी पीले और हरे.. फिर मुझे अहसास हुआ कि ये असली हैं। पुलिस और एक प्लंबर ने टॉयलेट के चारों ओर पाइप से 935 पाउंड निकाले। अपनी ईमानदारी के बारे में बताते हुए चामिंदु ने कहा कि उनका पहला मकसद इस बारे में अधिकारियों को सूचना देना था।

'मैंने सोचा, ये मेरा पैसा नहीं है'
उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा कि ये सब मेरा पैसा नहीं है, तो मैं ये ले भी नहीं सकता। मुझे नहीं पता कि इतना सारा पैसा यहां कर क्या रहा है। हो सकता है कि किसी ने ये पैसे यहां रख दिए हों और यहां वापस आने की सोच रहा हो। मैं नहीं चाहता कि जिसके ये पैसे हैं, वो यहां आए और उसे यहां पैसे ही ना मिलें। और फिर वो मुझे पकड़े।

छानबीन में जुटी पुलिस
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इतने सारे पैसे छोड़ने के बाद भी इन्हें लेने कोई आया नहीं। पुलिस इस छानबीन में जुट गई कि आखिर इतना सारा पैसा यहां आया कैसे। इसके बाद वो इस नगदी को सिडनी के एक शख्स एमराल्ड गुयेन से जोड़ने लगे। गुयेन पर गुप्त नगदी की बरामदगी के संबंध में आरोप भी लगे। हालांकि, ये आरोप बाद में हटा दिए गए। गुयेन ने बाद में घोषणा की कि इतनी सारी नगदी में उसकी दूर दूर तक कोई भूमिका नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications