सड़क पर खुलेआम घूमता दिखा सर्कस का शेर, VIDEO देख अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट
Circus Lion roaming in Italian streets: हाल ही में उस वक्त लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया, जब एक सर्कस का शेर बाड़े से भागने के बाद शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमता दिखा। शेर का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत निवासियों को चेतावनी दी और अंदर रहने और यात्रा से भी बचने का आग्रह किया।
मामला है इटली का, जहां खुलेआम सड़क पर शेर घूमता नजर आया। मेयर एलेसेंड्रो ग्रांडो ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि वियाल मेडिटेरेनियो में अपेक्षित सर्कस से एक शेर भाग गया। सर्कस कर्मचारी अभियान चला रहे हैं, जिन्होंने तुरंत ही मामले में कार्रवाई की। कृपया ध्यान दें और अगली सूचना तक किसी भी तरह से बदलाव से बचें।

एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शेर को रिहायशी इलाके में खुलेआम घूमते देखा जा सकता है। इटेलियन कैप्शन में लिखा है- "शेर #Ladispoli के घरों में घूम रहा है। आज जो हो रहा है वह अविश्वसनीय है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर मिशेल गैलवानी ने शेयर किया है।
Recommended Video
वीडियो में शेर को इटली के लाडिस्पोली शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, एक महिला को 'मामा मिया' कहते हुए सुना जा सकता है। उसी समय शेर उसे घूरकर देखने लगता है और फिर आगे बढ़ जाता है।
वीडियो को एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। तब से इसे 1.1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या अभी भी बढ़ रही है। कुछ लोग अपने विचार साझा करने के लिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी आए।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया कि हां यहां लोग कैदी हैं और वो आजाद हैं। एक और ने कहा, "क्या जानवरों वाले सर्कस अभी भी मौजूद हैं? एक तीसरे यूजर ने कहा कि इस अचानक आज़ादी से चकित वो ही जानता है कि कैसे वो आजादी का स्वाद चख रहा है। मुझे उम्मीद है कि जितना जल्ही हो सके, सर्कस में जानवरों के शोषण पर प्रतिबंध भी लग जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications