चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर दिखी 'एलियंस की झोपड़ी', फोटो मिलते ही रोवर जांच के लिए रवाना

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: क्या किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? सभी देश अपने-अपने स्तर पर इसका पता लगाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में चीन ने भी चंद्रमा की कई तस्वीरें लीं, लेकिन एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। उसमें एक घर के आकर की चीज दिख रही, बहुत से एक्सपर्ट्स ने इसे 'एलियंस की झोपड़ी' नाम दिया है। हालांकि मामला चीन से जुड़ा है, इस वजह से इस पर ठीक से भरोसा करने लायक नहीं है। (पहली तस्वीर छोड़कर बाकी फाइल फोटोज)

क्यूब के आकार की चीज

क्यूब के आकार की चीज

दरअसल चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने युतु -2 रोवर को चंद्रमा पर उतारा है। हाल ही में उसने वहां से एक तस्वीर भेजी, जिसमें एक क्यूब के आकार की चीज दिख रही है, लेकिन ये नहीं पता लग पाया कि वो क्या है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन का रोवर जिस जगह पर रात में पार्क था, वहां से 80 मीटर की दूरी पर ये रहस्यमयी चीज थी।

एलियंस के क्रैश विमान का मलबा?

एलियंस के क्रैश विमान का मलबा?

चीनी अधिकारियों के मुताबिक उनके वैज्ञानिकों ने वहां पर दिख रही वस्तु की जांच के लिए रोवर को भेजा है। अभी तक इसकी सटीक जानकारी तो नहीं मिल पाई, लेकिन ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही एक्सपर्ट्स इसको लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे। कुछ का मानना है कि ये एलियंस के क्रैश हुए यान का मलबा है।

चीन क्या कह रहा?

चीन क्या कह रहा?

सीएनएसए के मुताबिक ये रहस्यमयी झोपड़ी की तरह लग रही है, जो क्षितिज के पास दिख रही। इसके बगल में एक बड़ा गड्ढा है। कुछ एक्सपर्ट दावा कर रहे कि हो सकता है क्रैश लैंडिंग के बाद एलियंस ने इस झोपड़ी का निर्माण किया हो, या फिर किसी अन्य ग्रह के जीव चंद्रमा पर रिसर्च करने आए हों। हालांकि इसे चट्टान भी माना जा रहा, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत नहीं है।

2019 में उतरा था युतु-2

2019 में उतरा था युतु-2

युतु -2 रोवर ने जनवरी 2019 में चंद्रमा की सतह पर उतरा था। मामले में पश्चिमी ओंटारियो विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग और इंस्टीट्यूट फॉर अर्थ एंड स्पेस एक्सप्लोरेशन के प्रोफेसर फिलिप स्टूक ने कहा रोवर अभी धीरे-धीरे रहस्यमयी चीज की तरफ बढ़ रहा होगा। हो सकता है कि ये चीनी मीडिया द्वार बनाई गई एक मनगढ़ंत कहानी हो, क्योंकि वो चंद्रमा की खोज को लेकर बहुत उत्सुक नजर आ रहे हैं।

2022 की शुरुआत में पहुंचेगा रोवर

2022 की शुरुआत में पहुंचेगा रोवर

उन्होंने आगे कहा कि ये एक चट्टान भी हो सकती है, जो कम रिजॉल्यूशन की फोटो में चौकोर दिख रही हो। इसके झोपड़ी या छोटी इमारत होने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। स्टूक के मुताबिक रोवर 2022 की शुरुआत तक वहां पहुंच जाएगा। उन्हें पूरा भरोसा है कि वो चीज पास से झोपड़ी की तरह नहीं दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+