चार दिनों तक भूखी-प्यासी बाथरूम में फंसी रही महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर ऐसे बचाई जान
यांग नाम की महिला चार दिनों तक टॉयलेट में भूखी प्यासी फंसी रही। चार दिनों के बाद यांग को किसी तरह वहां से बाहर निकाला गया तो उनकी जान में जान आई।

जिंदगी में कभी-कभार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके बारे में किसी ने भी उम्मीद नहीं की हो। ये घटनाएं किसी बुरे सपने से कम नहीं होती। ऐसा ही कुछ यांग नाम की महिला के साथ भी हुआ, जब वो एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार दिनों तक भूखी-प्यासी टॉयलेट में फंसी रही। महिला को लगा नहीं था कि अब वो जिंदा बच पाएगी। लेकिन अब महिला पूरी तरह से सुरक्षित और उसने अपना ये भयानक अनुभव शेयर भी किया है।

गलती से टूटा बाथरूम का लॉक
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यांग नाम की ये महिला सिंगापुर में रहती हैं। महिला चीन से आकर यहां के एक अपार्टमेंट में रह रही थी। महिला इस अपार्टमेंट में अकेली ही रहती थी। पेरेंट्स दूर थे और चचेरा भाई पास की ही दूसरी बिल्डिंग में रहता था।

टॉयलेट में फंसने पर बहुत चिल्लाई यांग
एक दिन यांग बाथरूम गई थीं लेकिन दरवाजा खोलते वक्त उसका हैंडल टूट गया और डोर लॉक हो गया। यांग अंदर ही फंसी रह गई। यांग टॉयलेट में अपना मोबाइल भी नहीं लेकर गई थी। ऐसे में वो किसी से मदद भी नहीं मांग सकती थी। यांग मदद के लिए बहुत चिल्लाई लेकिन किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची।

भाई ने पुलिस को किया कॉल
कई दिनों तक जब यांग का फोन नहीं आया तो पेरेंट्स को उनकी चिंता हुई। कॉल करने पर यांग ने फोन भी नहीं उठाया तो उन्होंने यांग के चचेरे भाई को कॉल लगाया। भाई जब घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई आवाजें दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

पुलिस ने ऐसे बचाई यांग की जान
इसके बाद चचेरे भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर घुसी तो तब जाकर पता चला कि यांग बाथरूम में बंद है। पूरे चार दिनों के बाद यांग को टॉयलेट से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका। TODAY संग बातचीत में यांग ने बताया कि जिंदगी में कभी भी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। उन्हें अपने पेरेंट्स पर पूरा भरोसा था कि वे उसे ढूंढ कर रेस्क्यू कर ही लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications