होटल में वेट्रेस ने जूस की जगह दे डाला डिटर्जेंट, कस्टमर्स को जाना पड़ा अस्पताल

वुकोंग नाम की महिला दोस्तों और पति के साथ एक रेस्तरां पहुंची। जहां जूस की बजाय उन्हें लिक्विड डिटरजेंट परोस दिया गया। इसे पीने के बाद सबकी हालत खराब हो गई।

Restaurant served detergent to customers

पूरे दिन की थकान दूर करने के लिए बाहर डिनर पर लोग इसी उम्मीद में जाते हैं कि मूड अच्छा हो जाए। ऐसे में किसी रेस्तरां का खाना अगर बढ़िया हो, तो फिर क्या ही कहने। लेकिन जरा सोचिये अगर रिलेक्स करने या फिर फैमिली के साथ समय बिताने रेस्तरां गए आपको जूस के बदले लिक्विड डिटरजेंट दे दिया जाए, तो क्या होगा। जी हां! चीन के एक रेस्तरां से ऐसा ही मामला सामने आया है।

ड्रिंक की बजाय परोसा डिटरजेंट

ड्रिंक की बजाय परोसा डिटरजेंट

वुकोंग नाम की एक महिला अपने दोस्तों के साथ एक फैमिली रेस्तरां में पहुंचीं। थोड़ी ही देर में एक वेटर ने जूस की बोतल समझकर एक बोतल उनकी टेबल पर रख दी। वुकोंग और उनके दोस्तों को भी यही लगा कि ये जूस की बोतल होगी। सबसे पहले वुकोंग के पति ने उस ड्रिंक को ट्राय किया, तो इसका टेस्ट उन्हें बेहद ही खराब लगा। उन्होंने शिकायत की कि इस ड्रिंक का टेस्ट बेहद अजीब है।

जूस समझकर गटक लिया डिटरजेंट

जूस समझकर गटक लिया डिटरजेंट

पति के बाद वुकोंग ने भी इस ड्रिंक को ट्राइ किया। उन्होंने सिप लेते ही गटक लिया, तो अजीब सा लगा। इसके बाद वेटर तो तुरंत अपनी गलती मानी। वुकोंग ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को कहा कि उसने (वेटर) हमें बताया कि वह आमतौर पर रेस्तरां में काम नहीं करती वो सिर्फ एक दिन के लिए उनकी मदद करने की कोशिश कर रही थी।

ड्रिंक पीने से सेहत हुई खराब

ड्रिंक पीने से सेहत हुई खराब

वेटर ने कस्टमर्स को ये भी बताया कि उसकी नजर कमजोर है, इसलिए उससे ये गलती हुई है। इस घटना के बाद वुकोंग को गैस्ट्रिक सक्शन के लिए अस्पताल भेजा गया। इस प्रक्रिया में आपात स्थिति में किसी भी व्यक्ति के पेट से तुरंत ऐसी किसी चीज को हटा दिया जाता है, जो तकलीफ पैदा कर सकती है। वुकोंग के अलावा 6 अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

सात लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

सात लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

जुकुन पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए सात लोगों की हालत स्थिर है। उन्होंने ये भी बताया कि ग्राहक आने वाले दिनों में उस रेस्तरां से मुआवजे की मांग भी करेंगे। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ग्राहकों को कौन सा लिक्विड डिटरजेंट दिया गया था। क्योंकि कई फ्लोर क्लीनर ब्रांड भी ओरेंज जूस जैसी पैकेजिंग रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+