बच्चों को सुपरकिड्स बनाने के लिए चीन में पैरेंट्स मुर्गे के खून का लगवा रहे हैं इंजेक्शन
नई दिल्ली। दुनियाभर में चीन के लोग अपने अजीबोगरीब खान-पाने के लिए शुरू से जाने जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सकते में डाल दिया है। कोरोना काल में चीन के लोगों पर खाने को लेकर दुनिया भर से आरोप लगे। चीन के लोग कुत्ते का मांस से लेकर चमगादड़ तक खाने के शौकीन हैं। जिसका हर किसी ने विरोध किया। वहीं इस विरोध के बाद चीन के कुछ इलाकों में ऐसे खाने-पीने की चीजों पर रोक लगाई गईं। लेकिन हाल में जो खबर सामने आई है, वो हैरान कर देने वाला है।

सुपरकिड्स बनाने के लिए पैरेंट्स लगवा रहे हैं इंजेक्शन
दरअसल, चीन में पैरेंट्स बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। माता-पिता ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि बच्चों की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। चीन में मां-बाप को सुपर किड बनाने की आड़ में यह अजीबोगरीब काम कर रहे हैं। यह जानकर आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन चीन में यह खेल काफी दिनों से चल रहा है।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के खत्म होने का दावा
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में मां-बाप बच्चों के शरीर को फुर्तिला बनाने के लिए मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि इससे बच्चों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म हो रही हैं। मुर्गे के खून के इंजेक्शन के बारे में कई दावे किये जा रहे हैं।

इंजेक्शन लगवाने की मची होड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये इंजेक्शन लगवाने के बाद कैंसर और गंजेपन की समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि मुर्गे के खून में स्टेरॉयड पाया जाता है, जो बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद में तेज बनाता है। चीन में इस वक्त बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवाने की होड़ सी लगी हुई है। इसके चलते चीन में चिकन बेबी के क्रेज को तेजी से बढ़ावा मिल रही है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications