बदला: सूप बनाने के लिए शेफ ने किए सांप के टुकड़े-टुकड़े, 20 मिनट बाद कटे हुए सिर से कोबरा ने डसा

बीजिंग, 25 अगस्त। सांप पृथ्वी पर मौजूद सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक है। कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने के कुछ मिनट बाद ही इंसान की मौत हो सकती है। भारत में ही हर साल सांप के काटने की वजह से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। हाल ही में चीन से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शेफ सूप बनाने के लिए सांप को मारता है लेकिन मरते हुए भी उस कोबरा ने अपनी हत्या का बदला शेफ को मौत के घाट उतारकर लिया।

मरने के बाद भी सांप ने लिया बदला

मरने के बाद भी सांप ने लिया बदला

मामला थोड़ा फिल्मी है लेकिन यह पूरी तरह सच्ची घटना है। आपको मालूम होगा कि भारत में सांपों को काफी सम्मान से देखा जाता है, कई स्थानों पर तो इनकी पूजा की जाती है। वहीं चीन जैसे देशों में सांप से बने सूप और अन्य डिश को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। दक्षिणी चीन से सामने आए अजीबो-गरीब मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंसान को उसके किए का फल तुरंत मिल जाए तो उसे 'कर्मा' कहते हैं, ऐसा ही कुछ उस शेफ के साथ हुआ।

चीन में पसंद किया जाता है सांपों का सूप

चीन में पसंद किया जाता है सांपों का सूप

दरअसल, यहां के एक रेस्टोरेंट में सांपों का सूप बड़ा फेमस है, अपने ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट के शेफ जिंदा सांपों को मारकर ताजा सूप बनाते हैं। बीते दिनों दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान सिटी के रहने वाले शेफ पेंग फैन इंडोचाइनीज स्पिटिंग कोबरा सांप के मांस से बना सूप तैयार कर रहे थे। सांप का सिर काटने के बाद पेंग ने उसे साइड में रख दिया। करीब 20 मिनट बाद जब कटे हुए सांप के सिर को फेकने के लिए उठाया तो उसने शेफ को डस लिया।

सांप के कटे हुए सिर ने शेफ को डसा

सांप के कटे हुए सिर ने शेफ को डसा

हैरानी की बात ये है कि सांप के कटे हुए सिर के डसने की वजह से शेफ पेंग फैन की मौत हो जाती है। चीन में जहरीले सांपों से बने सूप को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि इसे बनाना इतना खतरनाक भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेफ ने सांप का सिर काटने के बाद सूप बनाने में 20 मिनट का समय लगाया। इसके बाद वह किचन की साफ-सफाई में जुट गए। जब पेंग ने सांप के कटे हुए सिर को कूड़ेदान में फेकने के लिए उठाया तो अचानक उसने शेफ को डस लिया।

डॉक्टर के आने से पहले ही हुई मौत

डॉक्टर के आने से पहले ही हुई मौत

पेंग फैन को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सांप के कटे हुए सिर में इतनी देर बाद भी जान बची रह सकती है। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे एक ग्राहक 44 वर्षीय लिन सन ने बताया, पत्नी के जन्मदिन पर हम रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, अचानक वहां काफी हंगामा होने लगा। हमें पता नहीं था क्या हुआ लेकिन किचन से चीखें सुनाई दे रही थीं। बाद में पता चला कि शेफ को सांप ने काट लिया है। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई, डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब तक वो पहुंचते शेफ की मौत हो चुकी थी।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

इस घटना के बारे में बताते हुए पुलिक ने कहा, 'यह बहुत ही असाधारण मामला है, इसे दुर्घटना के तौर पर देखा जा रहा है। शेफ को बचाने के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता था, सिर्फ डॉक्टर ही एक उम्मीद थे।' वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि सांप और अन्य सरीसृप मारे जाने के एक घंटे तक हरकत कर सकते हैं। कोबरा का जहर काफी खतरनाक होता है और इसके काटने के 30 मिनट के भीतर इंसान की मौत या अपाहिज होने का खतरा होता है।

Recommended Video

    VIDEO: रक्षाबंधन के दिन ही बहन ने खोया अपना भाई, जिस सांप को बंधवा रहा था राखी उसी ने डसा

    यह भी पढ़ें: चतराः शिव चर्चा से पहले घर में निकला जहरीला सांप तो महिला ने भगवान समझ गले में लपेटा, हो गई मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+