बेटी को केकड़े ने काटा तो गुस्से में पिता ने उसे जिंदा निगल लिया, जानिए क्या हुआ हाल
बेटी को केकड़े ने काटा तो गुस्से में पिता ने उसे जिंदा निगल लिया, जानिए क्या हुआ हालबेटी को Crab ने मारा डंक तो पिता ने बदला लेने के लिए खा लिया जीवित केकड़ा, जानें क्या हुआ हाल
Man ate a live Crab: खतरनाक दिखने वाले केकड़े को पका कर खाते हुए तो लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या जिंदा केकड़ा खाते हुए किसी को नहीं देखा है? सोशल मीडिया पर एक शख्स की जमकर चर्चा हो रही है जिसने जिंदा केकड़ा खा लिया है। ऐसा उसने केकड़े से अपनी बेटी का बदला लेने के लिए किया। जानिए जिंदा केकड़ा खाने के बाद उसकी हालत क्या हुई?

जानें कौन है ये शख्स
चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चाइना के झेजियांग में रहने वाले इस शख्स की उम्र 39 साल है, जिसका नाम लू है। इसने बेटी को काटने वाले केकड़े से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।

बेटी का बदला लेने के लिए पिता ने उसे जीवित ही निगल लिया
दसअसल, लू की बेटी को एक केकड़े ने काटा तो गुस्से में आकर उससे बदला लेने के लिए वो केकड़े को जीवित उठाया और जीवित ही निगल गया।
जिंदा केकड़ा खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया। घटना के दो महीने बाद लू गंभीर पीठ दर्द के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और इलाज शुरू किया।

डॉक्टर से छिपाता रहा, जीवित केकड़ा खाने से हुआ ये हाल
लू की शुरुआती जांच में पता चला कि सीना, पेट, लीवर और पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गए थे हालांकि डॉक्टर सटीक कारण की पहचान नहीं कर पा रहे थे उसकी हालत देखकर अचंभित भी थे। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा हमने उनसे बार-बार पूछा कि क्या उन्होंने क्या कभी कुछ असामान्य खाया है या ऐसा कुछ खाया जिससे एलर्जी हो सकती है लेकिन उसने सच्चाई नहीं बताई डॉक्टरों से छिपाता रहा।

पत्नी ने डॉक्टर को बताई जिंदा केकड़ा खाने वाली बात
अस्पताल में पाचन तंत्र विभाग के निदेशक डॉक्टर काओ कियान नेत जिन्होंने लू का इलाज किया उन्होंने बताया बहुत पूछने पर मिस्टर लू की पत्नी ने सबसे पहले डॉक्टरों को केकड़ा खाने की घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उस व्यक्ति ने भी कबूल कर लिया।

मैं केकड़े से अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था
डॉक्टर ने कहा मैंने उससे पूछा 'तुमने एक जीवित केकड़ा क्यों खाया?' उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था'। डॉक्टरों ने उसके बल्ड सैंपल टेस्ट के लिए भेजे, और यह पता चला कि लू कच्चा केकड़े खाने से कम से कम तीन परजीवियों (parasites) से संक्रमित हो गए थे।हालांकि काफी इलाज के बाद वह ठीक हो गया और उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसे नियमित जांच के लिए आने के लिए कहा गया।

जानें क्या खाया जाता है कच्चा केकड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरे चीन में केकड़ा खाना आम बात है। हालांकि क्रस्टेशियन ज्यादातर पका हुआ खाया जाता है, यह कुछ क्षेत्रों, विशेष रूप से पूर्वी चीन में कच्चा भी परोसा जाता है। 2020 में हांग्जो से इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी, जिसने 30 कच्चे केकड़े खाए थे जिसके बाद वो गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications