कंपनी ने कर्मचारियों के लिए बनाया 'नोटों का पहाड़', अनोखे ढंग से दिया करोड़ों रुपये का बोनस

चीन की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेहद अनोखे ढंग से बोनस दिया है। अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में तगड़ा इजाफा हुआ और इसने अपने कर्मियों को 72 करोड़ रुपये का बोनस दिया।

Credit: Twitter

हर कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी की ओर से बोनस की उम्मीद रहती है। ऐसे में अगर उम्मीद से भी ज्यादा बोनस मिल जाए, तो किसी की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऐसा ही कुछ चीन की एक कंपनी के कर्मचारियों के साथ भी हुआ, जब कंपनी ने सबसे अच्छा काम करने वाले कुछ इम्प्लॉई को लाखों युआन यानी कि 70 करोड़ रुपये भी ज्यादा दिए। कंपनी ने ये बोनस बेहद ही अनोखे अंदाज में दिया। दरअसल, एक पार्टी में 60 मिलियन युआन यानी पूरे 72 करोड़ रुपये का नोटों का पहाड़ कंपनी ने खड़ा कर दिया। कर्मचारियों को बोनस देने का कंपनी का तरीका अब वायरल हो रहा है।

कंपनी को हुआ तगड़ा मुनाफा

कंपनी को हुआ तगड़ा मुनाफा

चीन की साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ये पार्टी मिडिल चीन में क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine ने रखी थी। चीन में अर्थव्यवस्था में जबरदस्त मंदी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में तगड़ा इजाफा हुआ। यही कारण है कि कंपनी ने इस मुनाफे को सेलिब्रेट करते हुए अनोखे अंदाज में अपने कर्मचारियों को बोनस बांटे हैं।

अनोखे ढंग से बांटा बोनस

अनोखे ढंग से बांटा बोनस

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें 40 सेल्स मैनेजर्स को 72 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है। ये रकम अपने आप में बहुत बड़ी है, ऐसे में कंपनी द्वारा इवेंट में बने नोटों के पहाड़ की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 40 मैनेजर्स के अलावा अन्य कर्मचारियों को कम से कम 1.20 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया। इस बोनस के अलावा कर्मचारियों ने कैश काउंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जहां उन्होंने 100-युआन के नोट जीत लिए।

क्रेन बनाने वाली कंपनी ने बांटा बोनस

क्रेन बनाने वाली कंपनी ने बांटा बोनस

बताते चलें कि कंपनी ने जिस इवेंट का आयोजन किया, उसमें कर्मचारियों को बोनस देने के लिए अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया गया। इवेंट में 72 करोड़ रुपये के नोटों का एक पहाड़ बनाया गया था। नोटों का ये पहाड़ तकरीबन दो मीटर ऊंचा था। मध्य चीन में क्रेन बनाने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस अनोखे तरीके से बोनस देने की सोची।

दुनियाभर में फैला कंपनी का बिजनेस

दुनियाभर में फैला कंपनी का बिजनेस

बताते चलें कि क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine मशहूर कंपनी है। कंपनी के चीन और दुनियाभर में 380 कार्यालयों में 2700 कर्मचारी हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाईलैंड, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, मिश्र, बांग्लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, माल्टा, तुर्कमेनिस्तान, सऊदी अरब, पेरू और इथियोपिया में बेचे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+