वाशिंग मशीन के ड्रायर ट्यूब में फंसी 2 साल की बच्ची, फायरफाइटर्स ने बचाया
बीजिंग। अगर आप घर में वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपको हैरान कर देगी। जी हां आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि वाशिंग मशीन आपके बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला चीन के हॉनटॉन शहर में सामने आया है जहां 2 साल की एक बच्ची मशीन में इस कदर फंस गई कि उसकी जान पर बन आई। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को मशीन से बाहर निकाला।

दमकल कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे और वाशिंग मशीन को काट कर बच्ची को बाहर निकालने में जुड़ गये। चुकि ड्रायर ट्यूब बहुत पतला था इसलिए उसे मशीन से काटने में समस्या हो रही थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने ट्यूब को काटा और बच्ची को बाहर निकाला। यह बचाव अभियान लगभग 1 घंटे तक चला। डॉक्टरों ने बच्ची की चेकअप की और बताया कि उसकी हालत बिल्कुल ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications