नदी किनारे पड़े लावारिस बैग से मिले 54 कटे हुए हाथ, देखकर उड़ गए होश
नई दिल्ली। रूस के साइबेरिया इलाके में के खबरोव्स्क़ शहर में दशहत का माहौल है। शहर के अमूर नदी के पास लावारिस पड़े बैग में कुछ ऐसा मिला कि उसे देखने वाले लोगों के होश उड़ गए। शहर के अमूर नदी के पास एक लावारिस बैग मिली। जमी हुई नदी के पास इस बैग को देखकर एक शख्स ने उठा लिया और उसे खोलने की कोशिश की। जैसे ही उसने बैंग खोला उसके होश उड़ गए। दरअसल बैग में एक दो नहीं बल्कि 54 कटे हुए इंसानी हाथ बंद थे।

बैग में मिले कटे हुए हाथ
अमूर नदी के किनारे से जब एक शख्स गुजर रहा था कि उसे वहां एक बैग पड़ा हुआ दिखा। उसने उस बैग को खोलकर देखा। बैग खोलते ही वो हैरान रह गया, क्योंकि उसमें 54 कटे हुए इंसानी हाथ रखे थे। इस घटना के बाद न केवल उस शहर के लोग बल्कि दुनियाभर के लोग हैरान हैं कि आखिर ये हाथ आए कहां से?

बैग में कैसे पहुंचे कटे हाथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमूर नदी साइबेरिया इलाके का फेमस फिशिंग स्पॉट है, जहां लोग अक्सर मछली पकड़ने के लिए आते हैं। ऐसी ट्यूरिस्ट प्लेस पर बैग से 54 कटे हुए हाथों के मिलने से पुलिस परेशान है। वो इस घटना को समझ नहीं पा रही है और न सुलझा पा रही है, आखिर इतने सारे हाथ नदी किनारे बैग में भरकर कौन लाया?

गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बैग और सभी 54 कटे हुए हाथों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट्स की मदद से घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications