OMG! पटरी पर गिरा बच्चा, जान पर खेलकर मां ने बचाया

लंदन। मां अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसी का उदाहरण लंदन की स्टेशन पर सबके सामने आया। लंदन के गॉज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी घटना घटी, जिससे सब हतप्रभ रह गए। घटना कुछ इस प्रकार की थी एक व्यक्ति ने स्टेशन पर बच्चे की ट्रॉली रखी।

लेकिन जैसे ही प्लेटफॉर्म की दूसरी ओर से ट्रेन गुजरी तो हवा से बच्चे की ट्रॉली लुढ़क कर पटरी पर गिर गई। लेकिन तुरंत ही बच्चे की मां दौड़ती हुई आई और अपने जान पर खेलते हुए पटरी पर से बच्चे को उठाया।

गंभीर बात यह थी कि बच्चे को पटरी से हटाने के बस कुछ सेकंड बाद ही वहां से एक ट्रेन गुजरी। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और अब यह काफी वायरल किया जा रहा है।

यहां सबसे खतरनाक बात थी पटरियों में दौड़ता करंट और तेजी से आती हुई ट्रेन। पुलिस के मुताबिक मां ने बच्चे को बचाने के लिए बहादुरी दिखाई लेकिन उसने जान जोखिम में डालकर कानून को हाथ में लिया है। पुलिस ने कहा कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं और हम उनकी खोज कर रहे हैं। हम उनपर कार्रवाई नहीं करना चाहते लेकिन जानना चाहते हैं कि बच्चा और उसकी मां ठीक हैं कि नहीं।

बहरहाल, इस घटना को आप भी नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+