शीशे में अपने कान देखकर हैरान रह गई बिल्ली, फिर किया कुछ ऐसा कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
बिल्लियां अक्सर बेतरतीब चीज़ों को ढूंढकर बिल्कुल चकित हो जाती हैं - जिसमें उनके शरीर के अंग भी शामिल हैं। जी हां! आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्लियों का व्यवहार बेहद ही अजीबोगरीब होता है। हालांकि, देखने में ये काफी फनी लगता है। हाल ही में एक बिल्ली के बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुद को शीशे में देखकर हैरान हो जाता है और उसे इस बात का अहसास होता है कि उसके पास कान हैं।
शीशे के सामने खड़ी हुई बिल्ली
वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा है कि बिल्ली ने शीशे में अपने कान खोजे। वीडियो की शुरुआत में बिस्तर पर एक बिल्ली दिखाई देती है। फिर बिल्ली बिस्तर के उल्टी तरफ रखे शीशे की ओर चलती है। सबसे पहले, उसके कान दिखते हैं और जल्द ही बिल्ली शीशे में खुद को अच्छे से देखने के लिए उठती है।

उसी पल, वो पूरी तरह से भ्रमित हो जाती है और अपने पंजों से अपने कानों को छूना शुरू कर देती है। मानो ये समझने की कोशिश कर रही हो कि क्या वे हमेशा उसके सिर के ऊपर रहे हैं।
भ्रमित और चौंकी हुई बिल्ली का शानदार वीडियो...
वीडियो 11 अगस्त को पोस्ट किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से यह क्लिप वायरल हो गई है। अब तक इसे करीब 9.7 मिलियन बार देखा जा चुका है और ये गितनी बस बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा शेयर को कई लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं।
बिल्ली के इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, 'हाहा बहुत प्यारी बिल्ली, मुझे जल्द से जल्द एक बिल्ली चाहिए।' 'बेहद प्यारा', दूसरे ने कमेंट किया "अति सुंदर। तीसरे ने कहा कि मुझे ये पसंद है। एक और यूजर ने कहा कि "यह अब तक का सबसे अच्छा है। चौथे ने कहा कि वो कितनी प्यारी है! मजा तो तब आता है जब वो अपनी पूंछ खोज लेते हैं और उसे पकड़ने की कोशिश में इधर-उधर घूमते हैं!












Click it and Unblock the Notifications