कीमोथेरेपी के दौरान जॉब इंटरव्यू, कैंसर मरीज की पोस्ट हुई वायरल, मिलने लगा नौकरी का ऑफर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। एक शेर की ये लाइन यूं ही नहीं कही गई है कुछ लोग हैं जो इस जज्बे के साथ ही जीते हैं। ऐसे ही जज्बे वाले एक कैंसर मरीज की अपने कीमोथेरेपी सत्र के दौरान नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को प्रेरित किया है।

कैंसर के इलाज के दौरान इंटरव्यू

कैंसर के इलाज के दौरान इंटरव्यू

अर्श नंदन प्रसाद नाम के यूजर ने अपने लिंक्डइन पेज पर अपनी बीमारी के चलते नौकरी पाने के संघर्ष को साझा किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें सहानुभूति की जरूरत नहीं है बल्कि वह खुद को साबित करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह कीमोथेरेपी सेशन के दौरान अस्पताल के बेड से ही जॉब इंटरव्यू दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ अर्श ने लिखा "आप इंटरव्यू में अपना बेस्ट देते हैं लेकिन केवल इस वजह से नहीं सेलेक्ट नहीं होते हैं कि आप जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। यह बताता है कि यह कंपनियां कितनी उदार हैं।"

लिखा- खुद को साबित करना चाहता हूं

लिखा- खुद को साबित करना चाहता हूं

उन्होंने आगे लिखा "जैसे ही चयनकर्ताओं को पता चलता है कि मैं कैंसर से लड़ रहा हूं, मैं देखता हूं उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं। मुझे आपकी सहानुभूति की जरूरत नहीं है। मैं यहां खुद को साबित करने के लिए हूं।"

उन्होंने आखिर में लिखा है कि "अपने कीमोथेरेपी सेशन के इंटरव्यू देते हुए हाल की ही एक तस्वीर"

यूजर कर रहे तारीफ

यूजर कर रहे तारीफ

अर्श की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। इस पर 99 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 3600 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। सोशल मीडिया यूजर अर्श के हौंसले और लड़ने के जज्बे को सलामी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "ये लड़ाकू जज्बा है। आपको सैल्यूट है।" एक अन्य यूजर ने लिखा ये यह एक अलग स्तर का मोटिवेशन है। मैं आपकी जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

जहां लोग अर्श के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अर्श के साथ अपनी कहानी भी साझा की है। एक ने लिखा लड़ाई जारी रखिए अर्श। मैं समझता हूं कि आपको कैसा महसूस होता होगा क्योंकि मैं भी इसी संघर्ष से गुजर रहा हूं।"

एक यूजर ने लिखा आप सुपर मानव हो। लड़ाई जारी रखिए।

मिला नौकरी का ऑफर

मिला नौकरी का ऑफर

हर्ष की ये पोस्ट तेजी से वायरल हुई और इसने महाराष्ट्र स्थित टेक कंपनी एप्लाइड क्लाउड कंप्यूटिंग के सीईओ नीलेश सतपुते का ध्यान खींचा। अर्श के जज्बे को देखकर सतपुते ने सीधे उनकी कंपनी में शामिल होने का ऑफर दे दिया। सतपुते ने ये भी कह दिया कि वह जब चाहें उनके साथ जुड़ सकते हैं। यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनसे कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

सतपुते ने लिखा "हाय अर्श! आप एक योद्धा हैं। कृपया अपने इलाज के दौरान इंटरव्यू में शामिल होना बंद करें। मैंने आपकी साख की जांच की है और वह बहुत ज्यादा हैं। आप जब चाहें हमसे जुड़ सकते हैं। कोई इंटरव्यू नहीं होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+