5 घंटे में हाथ छोड़कर 130 Km साइकिल से किया सफर, रॉबर्ट मरे ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
कनाडाई साइकिल चालक रॉबर्ट मरे ने एक दुर्लभ रिकॉर्ड बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। हाल ही में रॉबर्ट ने 130.29 किमी (80.95 मील) की दूरी साइकिल पर हाथ छोड़कर चलाते हुए पूरी की। यह सबसे बड़ी दूरी है। मरे की अविश्वसनीय यात्रा में उन्हें 5 घंटे और 37 मिनट लगे।
जिसमें उनके उल्लेखनीय संतुलन, सहनशक्ति और फोकस का प्रदर्शन हुआ। यह उपलब्धि कनाडाई एथलेटिक कौशल की बढ़ती विरासत को जोड़ती है। दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और असंभव तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। कहां से मिली प्रेरणा ?

रॉबर्ट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि मेरी दादी अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहीं थी। मैंने इस बीमारी के कारण अपनी दादी को खो दिया है। उन्होंने कहा कि वह अल्जाइमर रोगियों की मदद के लिए धन जुटाने के लिए इस साहसिक कार्य को कर रहे हैं।
साइकिल चलाने का बचपन से था शौक
रॉबर्ट ने बताया कि उन्हें बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक था। वह तैराकी सीख रहे थे और सुबह-सुबह अपनी बहन के साथ बाइक से पूल पहुंचे थे। लेकिन, साइकिल का हैंडल छोड़कर कम से कम 10 किलोमीटर तक चलना बेहद कठिन था। रोजाना अभ्यास से उन्होंने इसपर अपनी पकड़ हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications