महिला को मिली 30 साल पहले समुंद्र में फेंकी हुई बोतल, बंद चिट्ठी ने खोले बड़े राज, सोशल मीडिया पर लेटर वायरल
Letter in Bottle Canada: जिंदगी में कौनसी मोड़ कहां ले ले, किसी को पता नहीं होता है। कौन सी घटना कब घट जाए, इसकी भी भनक नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो बेहद आश्चर्यजनक है। कनाडा की रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला को वर्षों बाद समुद्र में एक बोतल मिली है। खोलने पर महिला को बड़े राज का पता चला है।
ट्रूडी शैटलर मैकिनन (Trudy Shattler Mckinnon) नाम की महिला इस पूरी घटना को फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि समुद्र किनारे में मैं अक्सर टहलने जाती हूं। इस बीच मुझे 30 साल पुरानी एक बोतल मिली, जिसे समुद्र में फेंकी गई थी। इस अंदर एक सीक्रेट चिट्ठी छुपी हुई है।

क्या लिखा था चिट्ठी में
चिट्ठी को जब खोला तो बड़ी जानकारी हाथ लगी। इस चिट्ठी में बोतल से जुड़ा राज छुपा था। इसके बाद महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि समुद्र तट पर मुझे एक प्लास्टिक की बोतल मिली, जिसके अंदर एक नोट लिखा है। नोट में लिखा है कि इसे पोर्ट ऑक्स चॉइस में फॉक्स पॉइंट से 10 मील दूर पानी में रखा गया था।
मई 1989 में फेंकी गई थी बोतल
यह चिट्ठी 29 मई 1989 को लिखी गई थी। इस बोतल में चिट्ठी डालकर 30 साल पहले समुद्र में फेंकी गई थी। महिला ने लिखा कि मुझे उस व्यक्ति से मिलना अच्छा लगेगा, जिन्होंने बोतल को पानी में फेंका था। उन्होंने कहा कि शुरू से ही मेरी इच्छा रही है कि मैं समुद्र में एक बोतल ढूंढ़ू। मैं समुद्र के किनारे अक्सर आती रहती हूं।
बोतल फेंकने वाले का मिला पता
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट को अपडेट करते हुए लिखा कि मुझे बोतल का मालिक मिल गया है। यह पोर्ट ऑक्स चोइक्स एनएफएलडी से गिल्बर्ट हैमलिन है। हालांकि, उन्होंने बताया कि हैमलिन का 2 साल पहले निधन हो गया है। उसका बेटा मेरे पास पहुंचा और पुष्टि की कि वह उसके पिता थे। इस बोतलों को घर लाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं इसे उसके बेटे को जल्द से जल्द बोतल भेज दूंगी।
क्या था बोतल में छुपा राज
बता दें कि गिलबर्ट हैमलिन ने इस बोतल को अपनी नाव (फॉक्स पॉइंट) से 29 मई 1989 को फेंक दिया था। उसने लिखा था कि धूप थी, हवा नहीं थी। इसे पोर्ट ऑक्स चोइक्स एनएफएलडी से 10 मील दूर पानी में रखा गया था। मुझे यह पोगाचौ के पीछे की ओर मिला जो सेंट अगस्टिन नदी क्यूबेक से लगभग 12 मील की दूरी पर है।
यह भी पढ़ें- गजब! इस आईलैंड पर जाने के लिए सरकार दे रही 71 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम












Click it and Unblock the Notifications