विमान से सीधे सुंअर के बाड़े में जा गिरा कैमरा, कैप्चर VIDEO देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। यहां ऐसे-ऐसे कारनामे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी को एक बार में यकीन ही नहीं हो पाएगा। कई चीजें तो ऐसी होती हैं, जो अगर कैमरे में कैद ना हुई होती को शायद किसी को भी यकीन नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

फ्लाइट में सफर करते हुए हर किसी को बादलों की खूबसूरत आकृतियों या फिर ऊंचे आसमान से दिख रही जमीन को कैद करना पसंद होता है। इसी पसंद के चलते एक शख्स अपने कैमरे से खूबसूरत नजारे कैद कर रहा था। मगर फिर अचानक उसका कैमरा जमीन पर आ गिरता है और उसके बाद जो होता है, उसने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है।

camera fell down from plane

दरअसल, शख्स का कैमरा बहुत ऊ्ंचाई से जमीन पर आ गिरता है। इस बीच वो तेज हवा के झोकों से लेकर जंगल तक को कैद कर लेता है लेकिन जब वो जमीन पर गिरता है तो उत्सुकता से एक सुंअर वहां पर आता है और पता लगाने की कोशिश करता है कि आसमान से गिरी ये चीज खाने लायक है भी या नहीं।

कैमरा सुंअर के हर एक जेस्चर को कैद कर देता है। सुंअर बेहद करीब से दिखाई पड़ रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कैमरा विमान से गिरकर सुंअर के बाडे में जा गिरा।

वीडियो की शुरुआत एक चार्टर्ड विमान पर सवार एक शख्स से होती है, जो सुरम्य बादलों और विशाल हवाई दृश्यों को कैद करने के लिए अपने मोबाइल फोन कैमरे का उपयोग कर रहा है। लेकिन तब हैरानी भरी घटना घटित होती है, जब कैमरा उसके हाथ से फिसल जाता है और हजारों फीट नीचे गिर जाता है। फोन में इस दौरान तेज हवाओं का झोंका कैद हो जाता है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि सुंअर ने भी सोचा होगा कि दुनिया को तो ये बिल्कुल देखना चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि इतनी ऊंचाई सेगिरने के बाद भी फोन और कैमरा को कुछ नहीं हुआ। ये वाकई हैरान कर देने वाला है। एक दफा मैं अपने जूते बांध रहा था इतने में फोन जमीन पर गिरा और उसके हाल बेहाल हो गए।

शख्स ने आगे कहा कि मैं हैरान हूं कि कैसे इस शख्स का कैमरा सेफ रह गया।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+