Ola ने बिना बात काटे शख्स के पैसे, फिर समोसे भेजकर मांगी माफी

कैब का इस्तेमाल करने वाले लोग इस परेशानी को भी अच्छे से जानते होंगे जब ड्राइवर कैब कैंसिल कर देता है। बहुत गुस्सा आता है। ऐसे ही कुछ गुरुग्राम के शख्स के साथ हुआ। उसने जब ओला कंपनी की कैब बुलाई तो ड्राइवर ने आने से मना कर दिया। मजबूरन उसे कैब कैंसिल करनी पड़ी और ओला ने उसके पैसे काट लिए।

गुरुग्राम। आजकल कैब का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। और कैब का इस्तेमाल करने वाले लोग इस परेशानी को भी अच्छे से जानते होंगे जब ड्राइवर कैब कैंसिल कर देता है। बहुत गुस्सा आता है। ऐसे ही कुछ गुरुग्राम के शख्स के साथ हुआ। उसने जब ओला कंपनी की कैब बुलाई तो ड्राइवर ने आने से मना कर दिया। मजबूरन उसे कैब कैंसिल करनी पड़ी और ओला ने उसके पैसे काट लिए।

Bizarre

ड्राइवर ने आने से कर दिया मना, और कट गए पैसे

ड्राइवर ने आने से कर दिया मना, और कट गए पैसे

गुरुग्राम के रहने वाले अभिषेक अस्थाना को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से अपने घर लौटना था। उन्होंने कैब कंपनी ओला की कैब को बुक किया। जब उन्होंने ड्राइवर को कॉल किया तो उसने गुरुग्राम आने से मना कर दिया। उसने कहा कि वो गुरुग्राम नहीं जाएगा और अभिषेक से राइड कैंसिल करने के लिए कहा। अभिषेक ने राइड कैंसिल करने से मना कर दिया।

ट्विटर पर निकाला अपना गुस्सा

ट्विटर पर निकाला अपना गुस्सा

जब ड्राइवर काभी देर तक नहीं आया तो अभिषेक को मजबूरन राइड कैंसिल करनी पड़ी। ओला ने राइड कैंसिल होते ही अकाउंट से कैंसिलेशन फीस काट ली। अभिषेक ने इसके बाद सीधा ट्विटर का रुख किया और अपने ही अंदाज में ये बात रखी। अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, 'ओला ने कल मुझसे कैंसिलेशन फीस ली जब ड्राइवर ने आने से इंकार कर दिया। ये तो वैसा ही है, आपने पूछा समोसा है, तो दुकानदर कहे कि नहीं और इसके 10 रुपये भी ले ले।'

अभिषेक को पैसे भी मिले, और समोसे भी

अभिषेक को पैसे भी मिले, और समोसे भी

अभिषेक की इस शिकायत पर ओला ने उन्हें ट्विटर पर उनसे माफी मांगी। लेकिन ओला ने भी ये ट्लीट अभिषेक जैसे ही मजेदार स्टाइल में किया। ओला ने लिखा, 'आपसे ली गई कैंसिलेशन फीस वापस कर दी गई है। अब बताइए, समोसे कहां भेजें।' टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ओला ने फोन कर अभिषेक से माफी मांगी और उनसे उनका पता पूछा, ताकि वो समोसे भिजवा सकें। अब ये हुई न बात, पैसे भी वापस और साथ ही सर्दी के मौसम में गर्मागर्म समोसे भी मिल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+